रांची। मार्गदर्शक संस्था का 16वाँ फाउंडेशन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गुंजन भसीन, प्राचार्या — स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री विकारान्त पाण्डेय, श्रीमती मोना सिंह एवं श्री अनुपम श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्गदर्शक के निदेशक श्री राजेश पाण्डेय ने संस्था की 16 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पर प्रकाश डाला। संस्था की निदेशिका श्रीमती कंचन पाण्डेय ने मार्गदर्शक के मिशन और विज़न की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की स्नेहा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात अदिति पाठक ने मार्गदर्शक के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन भाविका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा बच्चों की प्रस्तुतियाँ। इस क्रम में सानवी पाण्डेय ने सुप्रसिद्ध प्रेरक कविता “कोशिश करने वालों की हार नहीं होती” का सशक्त और भावपूर्ण पाठ/प्रस्तुतीकरण किया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों को प्रेरित किया। इसके साथ ही भाविका, सार्थक एवं अक्षत ने बंद आँखों से रंग पहचानना, किताबें पढ़ना तथा रूबिक्स क्यूब सॉल्व कर अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए और मार्गदर्शक संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अर्चित पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
