रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस में हो रहे विश्व आर्थिक फोरम में शामिल होने के लिए गुरुवार को ज्यूरिख पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में लिखा है कि राजदूत मृदुल कुमार से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए समावेशी विकास पर केंद्रित बैठक में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं। खनिज संपदा से भरपूर झारखंड राज्य खनन, विनिर्माण, अवसंरचना और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर प्रदान करता है। उल्लेखनीय…
Author: Super_User
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के ऊपर पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार के की ओर से मारपीट का आरोप लगाया गया है। इसके बाद आरोपों की जांच करने रांची पुलिस की टीम गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंची है। उल्लेखनीय है कि अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक और सहायक शुभम पर कार्यालय में बुलाकर मारपीट करने, सिर फोड़ने और साक्ष्य मिटाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। संतोष कुमार की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट थाना में (कांड…
विश्व आर्थिक सम्मेलन 2026 में पहली बार झारखंड की उपस्थिति यूके में शिक्षा और कौशल विकास के मुद्दों पर होगी चर्चा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहीं महिलाएं महिला विकास पर सरकार के नजरिए की भी रखेंगी अपनी बात रांची। विश्व आर्थिक सम्मेलन 2026 में पहली बार झारखंड की उपस्थिति कई मायनों में अहम है. झारखंड औद्योगिक क्षमता और इनफ़िनाइट ऑपर्च्युनिटी स्टेट का संदेश तो देगा ही साथ ही, यह भी स्पष्ट करेगा कि जब आधी आबादी नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं, लोग अप्रत्याशित बदलावों का गवाह बनते हैं और विकास स्थायी होता है. कुछ ऐसा ही…
रांची । पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निपाह वायरस एक अत्यंत खतरनाक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। यह वायरस…
रांची। प्रणामी ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद महाराज अपना घर आश्रम में मंगलवार काे पहुंचे। इस अवसर पर सदानंद महाराज ने दिव्यांग और निराश्रितजनों को अपने हाथों से भोजन कराया और सेवा कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ट्रस्ट की ओर से आश्रम में दिव्यांगों की संपूर्ण देखरेख के लिए 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है और इसी मार्ग पर चलकर ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। मौके पर उन्होंने विगत 20…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व के अंतिम चरण के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा तथा सह चुनाव अधिकारी गणेश मिश्र और सुनीता सिंह से विचार-विमर्श किया। इसके बाद निर्धारित समयानुसार अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन कक्ष…
Ranchi: झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड आर्डर उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई जिसमे कानून-व्यवस्था को लेकर विमर्श किया गया। राज्य की विधि-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, पुलिस गश्ती व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर बैठक में विमर्श किया गया। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स दुकान में दिसंबर माह में घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। पीड़ित व्यवसायी द्वारा भुरकुंडा थाना में दिए गए आवेदन के आलोक में चैम्बर ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक एवं झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र प्रेषित कर…
Ranchi: पशुपालन के क्षेत्र में झारखंड आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक को ग्रहण कर सकता है . नस्ल सुधार की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के प्रयोग को अपनाने को लेकर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गंभीर है . झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पशुपालन की तकनीक के आदान प्रदान के लिए रांची में महत्वपूर्ण बैठक हुई . ये बैठक विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल के बीच संपन्न हुई है . आपको बता दें कि 16 दिसंबर को इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के साथ बैठक हुई थी . मंगलवार…
मांडर : गोवा में आयोजित 13वीं नेशनल पैनक्रिएशन चैंपियनशिप 2025-26 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले मांडर के शाद कौशर का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें कि इस चैंपियनशिप में झारखंड पैनक्रिएशन संघ की तीन सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था ,जिसमे सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था । मांडर के युवा खिलाड़ी के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पार्टी के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित खलखो के नेतृत्व में अपनी खुशी जाहिर करते हुए उसका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस युवा…
Ranchi: खेलो इंडिया के तहत सॉफ्ट टेनिस विमेंस लीग 25-2026 ईस्ट जोन का आयोजन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मालदा क्लब मे दिनांक 10-01-2026 से 13-01-2026 तक किया गया I यह प्रतियोगिता ईस्ट जोन के के 5 राज्यों के टीमों ने हिस्सा लिया ,जिसमे झारखण्ड टीम विजयी रही I यह प्रतियोगिता तीन वर्ग – सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों के बिच रही प्रतियोगिता रही ,जिसमे सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया I झारखण्ड राज्य से तीनो वर्गों के महिला खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया I टूर्नामेंट मे बिजयी रहे खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : सब…