Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»डीएसपीएमयू में प्रस्तावित जायका फूड फेस्ट का विरोध, छात्र संगठनों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
झारखंड

डीएसपीएमयू में प्रस्तावित जायका फूड फेस्ट का विरोध, छात्र संगठनों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Super_UserBy Super_UserJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में प्रस्तावित जायका फूड फेस्ट के विरोध में आदिवासी छात्र संघ (एसीएस), आजसू छात्र संघ और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने इस मौके पर कहा कि विश्वविद्यालय के एमबीए और बीबीए विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा यह फूड फेस्ट मौजूदा शैक्षणिक और करियर संबंधी चुनौतियों के बीच पूरी तरह अनुचित है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले लगभग तीन महीनों से प्लेसमेंट ऑफिसर का पद रिक्त है, जिसके कारण छात्रों के रोजगार और करियर अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
आजसू छात्र संघ ने विशेष रूप से बीबीए विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत सत्र 2023–27 के दौरान 150 से 200 से अधिक छात्रों के ईयर बैक लंबित होने का मुद्दा उठाया। संगठन ने इसे विश्वविद्यालय के समक्ष गंभीर शैक्षणिक संकट बताया और छात्रों के भविष्य से जुड़ा अहम सवाल करार दिया।
एसीएस, एनएसयूआई और आजसू छात्र संघ ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान परिस्थिति में फूड फेस्ट जैसे कार्यक्रमों की बजाय रोजगार मेला, प्लेसमेंट ड्राइव, करियर काउंसलिंग और कौशल उन्नयन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे छात्रों को वास्तविक लाभ मिल सके। संगठनों ने एमबीए और बीबीए पाठ्यक्रमों की एआईसीटीई मान्यता को लेकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े किए। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.