Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी, मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
झारखंड

गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी, मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

Super_UserBy Super_UserJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम आधार पर दोहराया गया, ताकि मुख्य आयोजन के दिन किसी भी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि से बचा जा सके। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी, रांची ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी संयुक्त आदेश की विस्तृत जानकारी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दी।
संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंचकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। साथ ही झांकियों के निर्धारित समय-सीमा में प्रदर्शन, चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पूर्व सघन फ्रीस्किंग अनिवार्य रूप से की जाए और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों के सुचारू, अनुशासित और समयबद्ध प्रदर्शन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में भारतीय सेना, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, जेएपी-1, जेएपी-2, डीएपी (पुरुष एवं महिला), एसएसबी, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेएपी-10 (महिला बटालियन), होमगार्ड तथा एनसीसी (गर्ल्स और ब्वॉयज) की टुकड़ियां भाग लेंगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.