Ranchi: बैठक का मुख्य उद्देश्य राँची जिले में खेल अवसंरचना को मजबूत करना, अवैध अतिक्रमण रोकना, सुविधाओं की मरम्मत सुनिश्चित करना तथा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को उच्च स्तर पर ले जाना रहा।
बैठक में, उप विकास आयुक्त, राँची, श्री सौरभ भुवनिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, राँची, श्री संजय भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राँची, श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची, श्री बादल राज, सदस्य सचिव, जिला खेल पदाधिकारी, राँची, श्री शिवेंद्र कुमार सिंह, श्री मनोहर टोपनों(पूर्व ओलंपियन) एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिले के उन प्रखंडों में जहां अभी तक प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है, वहां से संबंधित प्रस्ताव, भूमि विवरणी एवं अन्य आवश्यक प्रतिवेदन तत्काल प्राप्त करने का आदेश दिया गया। उपायुक्त द्वारा जिला खेल पदाधिकारी, राँची को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी से उक्त विवरण शीघ्र संकलित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, मंदिर मैदान मोराबादी के परिसर में मौजूद अवैध कब्जा तत्काल हटाने का आदेश जारी किया गया। साथ ही, किसी भी स्टेडियम/खेल परिसर में नशा-पान, धूम्रपान या अन्य अनुशासनहीन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, मंदिर मैदान मोराहाबादी की टूटी-फूटी चारदीवारी की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने प्रखंड सिल्ली स्थित सिल्ली स्टेडियम के परिसर तथा छात्रावास में चारदीवारी निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया गया।
जिले में पहले से निर्मित सभी स्टेडियमों/खेल परिसरों की विस्तृत जांच कराने तथा जहां आवश्यक हो, वहां मरम्मत कार्य कराने का आदेश दिया गया। जिला खेल पदाधिकारी को इस संबंध में समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
जिला के सभी प्रशिक्षकों को अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों में नियमित एवं अनुशासित रूप से प्रशिक्षण संचालित करने का सख्त निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों की नियमित तैयारी ही उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिला सकती है।
जिलांतर्गत संचालित सभी आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में भोजन, रसद आदि की आपूर्ति संबंधी स्थिति की रिपोर्ट तत्काल मंगवाने का आदेश दिया गया। मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त द्वारा बैठक में खेल गतिविधियों के अन्य कई बिंदुओं जैसे प्रशिक्षण सामग्री, उपकरणों की उपलब्धता, आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी आदि पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
