रांची: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति , रांची के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर नमो पतंग महोत्सव का महापर्व मोराबादी मैदान में मनाया गया ।
इस उपलक्ष पर समिति के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपस्थित जन समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी । साथ ही उनके लिए मंगल कामना की ।उन्होंने कहा यह पर्व धार्मिक आस्था व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का भी संदेश देती है ।यह अत्यंत श्रद्धा ,भक्ति एवं उत्सव कापर्व है ।इस दिन दान ,स्नान जप और तप का हमें अक्षय फल मिलता है साथ ही यह जीवन में नई ऊर्जा के साथ स्वागत करने का भी संदेश देती है ।वही यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर नकारात्मक से सकारात्मक की ओर एवं आलस से कर्म की ओर प्रेरित करती है । हम सभी तरह के भेदभाव भूलकर इस पर्व को मानते हैं इस पर्व के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को बचाकर युवाओं के अंदर उत्साह और उमंग को प्रोत्साहित करना चाहते है।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया । बच्चों और युवा साथियों के बीच 500 से ज्यादा नमो पतंग का वितरण साथ ही धागे , लटेर का वितरण किया गया। पतंग में माननीय प्रधानमंत्री जी की फ़ोटो लगी थी । रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 500 कंबल का वितरण महिलाओ व पुरषों के बीच किया। वही छोटे बच्चों के बीच खिलौने और टॉफी का भी वितरण हुआ। मकर संक्रांति के मंगल अवसर पर भोग लगाकर 800 से भी ज्यादा लोगों के बीच खिचड़ी, तिलकुट के प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही कई अन्य जगहों पर भी भोग खिचड़ी का वितरण किया गया। मोराबादी मैदान में जहां काफी संख्याओं में लोगों ने पतंगबाजी का आनंद उठाया वही खुद रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने भी पतंग उड़ा कर इस उत्सव का आनंद उठाया।जैसा कि ज्ञात है कि नमो पतन का आयोजन गत 20 वर्षों से किया जाता रहा है ।
