Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एसबीयू में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन
झारखंड

एसबीयू में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन

Super_UserBy Super_UserJanuary 15, 2026No Comments1 Min Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘माय भारत’ पहल के अंतर्गत यूथ आइकॉन टॉक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ आइकॉन सुश्री श्वेता सिंह ने “वंदे मातरम् – विकसित भारत 2047 के लिए सभ्यतागत मंत्र” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कथन, “सपने विचारों में बदलते हैं और विचार कर्म में” का जिक्र करते हुए युवाओं को उन्होंने ईमानदारी, नवाचार और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। युवाओं को बड़े सपने देखने और उद्देश्यपूर्ण कार्य करने की उपयोगिता पर भी उन्होंने सारगर्भित बातें कहीं। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार और जिज्ञासाओं को साझा किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति डॉ. सी. जगनाथन समेत विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, अन्यान्य शिक्षकगण एवं एसबीयू के विद्यार्थी उपस्थित रहे। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.