Ranchi: जो राष्ट्र अपने नायकों को स्मरण रखता है, वही उद्देश्य और गर्व के साथ आगे बढ़ता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए, वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन ने औरंगाबाद में विश्राम के उपरांत छठे दिन अपनी यात्रा पुनः आरंभ की। नव ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय उत्साह से ओतप्रोत यह साइक्लोथॉन शौर्य के कदम, क्रांति की ओर का प्रेरणादायी संदेश लेकर आगे बढ़ा। औरंगाबाद से साइक्लोथॉन को एक गरिमामय एवं प्रभावशाली समारोह में माननीय श्री दिलीप सिंह, एमएलसी, औरंगाबाद द्वारा औपचारिक रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कर्नल प्रदीप तक्षक, कमांडिंग ऑफिसर, 13 बिहार बटालियन एनसीसी, एनसीसी कैडेट्स…
Author: Super_User
Ranchi:रांची जिले में नागरिक निबंधन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज रांची समाहरणालय, रांची के ब्लॉक-‘बी’ स्थित कमरा संख्या-505 में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म-मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म एवं मृत्यु का समय पर तथा सटीक निबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है, अपितु…
ओरमांझी: नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा के युवा नेता सह युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष साहू ने उन्हें दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मिलकर प्राप्त कार्यभार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.उन्होंने बधाई देने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं. भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर…
Ranchi: झारखंड मिक्स बॉक्सिंग टीम के रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों का फूल-मालाओं, बुके और मिठाइयों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्टेशन परिसर तालियों और नारों से गूंज उठा तथा पूरे वातावरण में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच मोहम्मद इब्रार कुरैशी ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी पिछले कई महीनों से लगातार कठिन और नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। खिलाड़ियों ने इस…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर जा चुके थे, उसके बाद अचानक दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगी। कुछ स्थानीय लोगों ने दुकानदार को घटना की सूचना दी। वहीं अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई। थोड़ी देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। मेडिसिन दुकान के मालिक ने बताया कि वे लोग दुकान बंद करके…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार की सुबह लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट वार्ता थी। इसके बाद राष्ट्रपति लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं, यहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
रांची। झारखंड के 13 जिला में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उनमें पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और छात्र के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो खूंटी, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी और इसके निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं शीत दिवस कोल्ड डे की स्थिति होने की भी संभावना व्यक्त की है। साथी राज्य के उत्तरी भागों में सुबह शाम शाम घना कोहरा छाने…
रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बीते छह सितंबर को हुए चेन छिनतई और मारपीट की घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपित मनी सिंह उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पटेल चौक के पास हुई थी, जहां आरोपित मनी सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान आरोपित और उसके साथियों ने एक युवक से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस…
बुढ़मू। ठाकुरगांव स्थित कौशल्या निवास में अध्या फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को 200 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम पिछले 18 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद् सह समाजसेवी स्वर्गीय भुवनेश्वर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूनम कुमारी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिमला पांडेय व प्रीति शर्मा उपस्थित थीं।मुख्य अतिथि पूनम कुमारी ने कहा कि ठंड के मौसम में असहायों के बीच कम्बल वितरण मानवीयता और सेवा की सच्ची मिसाल है। उन्होंने अध्या फाउंडेशन के…
रांची। अंजुमन इस्लामिया, रांची का कार्यकाल अगस्त 2025 में समाप्त हो चुका है, किंतु अब तक संस्था में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध चुनाव संपन्न नहीं हो सका है। लगातार बढ़ते जन आक्रोश के बाद एक आवामी बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से मुफ्ती अनवर क़ासमी को चुनाव संयोजक नियुक्त किया गया। इस निर्णय को अंजुमन से जुड़े तमाम इदारों और सदस्यों ने स्वीकार किया। इसके बाद मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ हुई। लंबे अंतराल के बाद 19 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई, लेकिन प्रकाशित सूची में कई गंभीर त्रुटियां सामने आने की शिकायतों ने एक…