रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को कटहल मोर में आम आदमी पार्टी रांची जिला कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जोनल पर्यावेक्षक राजेश लिंडा ने की तथा संचालन रांची जोन प्रभारी संगीता तिर्की ने किया. बैठक में नगर निकाय चुनाव प्रभारी के रूप में प्रभात शर्मा और प्रीतम मिश्रा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी रांची नगर निगम के सभी वार्ड और मेयर के चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रभात शर्मा ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी समर्थित…
Author: Super_User
रांची। शीतलहर चलने से पूरा झारखंड इन दिनों कड़ाके के ठंड की गिरफ्त में है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को गुमला में न्यूनतम तापमान 3.6, खूंटी में 4.7 और सरायकेला में न्यूनतम तापमान 7 पॉइंट 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में शीतलहर जारी रहेगी। इससे राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। इधर, शनिवार को रांची और राज्य के पश्चिमी जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार) में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण भारी…
रांची । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की और राज्यपाल को रांची में 11 जनवरी से आयोजित होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया। हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत 3 जनवरी, 2026 से होगी। लीग के मुकाबले देश के तीन प्रमुख शहरों चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे। रांची…
रांची । राजधानी रांची में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बिरसा चौक–हटिया स्टेशन रोड स्थित स्थानीय होटल द पार्क रिट्रीट और पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल से ठंड से जूझ रहे गरीब, वृद्ध और बच्चों को काफी राहत मिली है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर माह में ठंड के मौसम के दौरान अपनी माता अशर्फी देवी की स्मृति में जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों और बच्चों के बीच कंबल सहित अन्य गर्म कपड़ों का वितरण…
रांची। रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे पूरा विद्यालय परिसर खेल भावना और उमंग से सराबोर नजर आया। खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, खेल महोत्सव का समापन समारोह 28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा,…
रांची: स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य को आगे बढ़ाते पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची ने अत्याधुनिक एंडोस्कोपी तकनीक ‘स्पाइग्लास’ की शुरुआत की है, जिससे पित्त की नली के जटिल पत्थरों और कैंसर का सटीक उपचार अब रांची में ही संभव हो सकेगा। मरीजों को जटिल सर्जरी से राहत मिलेगी। इस तकनीक का पहला सफल प्रयोग 23 दिसंबर 2025 को एक ऐसे मरीज पर किया गया, जिसके पित्त की नली में इतने बड़े पत्थर थे कि सामान्य ईआरसीपी प्रक्रिया से उन्हें निकालना असंभव था। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के…
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में विद्यालय की दो वरिष्ठ एवं समर्पित शिक्षिकाओं—श्रीमती शीला रमेश एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा—के सेवा-निवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन–G, बिपिन राय ने दोनों शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में श्री राय ने कहा कि “एक शिक्षक कभी सेवा-निवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर अपने ज्ञान, संस्कार और अनुभव के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करता रहता है।” उन्होंने यह भी कहा…
Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा आम वैश्य जनों को सदस्य बनाने के अभियान की शुरुआत की. भुरकुंडा के जवाहर नगर स्थित केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक से इस अभियान की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर श्रीनिवास अग्रवाल, राजाराम प्रसाद, आदित्य नारायण प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, कैलाश प्रसाद, अशोक साव, अजय साहु, देवकुमार पंडित, उपेन्द्र शर्मा आदि कई लोगों ने आज वैश्य मोर्चा का विधिवत सदस्यता ग्रहण किया और समाज के लिए काम करने की घोषणा की. तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस…
चान्हो: बिजुपाड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो को तकनीकी शिक्षा देने के उद्देश्य से पैराडाइज संस्था की ओर से कंप्यूटर, इनवर्टर ,और वाटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यपक नीरज कुमार ने इस नेक काम के लिए पैराडाइज संस्था के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने की दिशा में यह कदम निर्णायक साबित होगी। आज के इस आधुनिक युग में बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान देने की आवश्यकता है बल्कि तकनीकी शिक्षा भी देने की आवश्यकता है। संस्था की ओर से इस पहल से…
रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा रांची सदर (जिला) अस्पताल में परमानेंट प्रोजेक्ट “फूड फॉर हंगर” के अंतर्गत आज खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का 70वाँ सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सेवा कार्य प्रत्येक शनिवार को निरंतर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में उपस्थित जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वर्ष 2025 के अंतिम शनिवार को आयोजित यह कार्यक्रम सेवा और मानवता के संकल्प का प्रतीक रहा। इस अवसर पर Charter President Lion Sailesh Agarwal ने कहा कि “भूखों को भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म है। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल समाज…