रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा रांची सदर (जिला) अस्पताल में परमानेंट प्रोजेक्ट “फूड फॉर हंगर” के अंतर्गत आज खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का 70वाँ सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह सेवा कार्य प्रत्येक शनिवार को निरंतर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में उपस्थित जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वर्ष 2025 के अंतिम शनिवार को आयोजित यह कार्यक्रम सेवा और मानवता के संकल्प का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर Charter President Lion Sailesh Agarwal ने कहा कि “भूखों को भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म है। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
Secretary Santosh Agarwal ने सभी सदस्यों, प्रायोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
Treasurer Altamash Alam ने बताया कि क्लब की सभी सेवा गतिविधियाँ पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित की जा रही हैं।
Joint Secretary Rajeev Choudhary ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और समाज की सहभागिता से इन्हें और व्यापक बनाया जाएगा।
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे आगे आकर इस मानवीय सेवा में सहभागी बनें।
