चान्हो: बिजुपाड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो को तकनीकी शिक्षा देने के उद्देश्य से पैराडाइज संस्था की ओर से कंप्यूटर, इनवर्टर ,और वाटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यपक नीरज कुमार ने इस नेक काम के लिए पैराडाइज संस्था के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने की दिशा में यह कदम निर्णायक साबित होगी। आज के इस आधुनिक युग में बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान देने की आवश्यकता है बल्कि तकनीकी शिक्षा भी देने की आवश्यकता है। संस्था की ओर से इस पहल से विद्यालय की गतिविधियों में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मौके पर जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी,विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष नंद किशोर साहू,सचिव बबिता सिंह,कोषाध्यक्ष योगेंद्र यादव, आचार्य नीलपद महतो,प्रणव परासर, सुमेस गोप,रोशन कुमार,पूजा कुमारी,मुस्कान कुमारी,सुगंधा साही,प्रियंका कुमारी, निक्की कुमारी के अलावे अन्य मौजूद रहे।
