बुढ़मू। ठाकुरगांव स्थित कौशल्या निवास में अध्या फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को 200 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम पिछले 18 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद् सह समाजसेवी स्वर्गीय भुवनेश्वर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूनम कुमारी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिमला पांडेय व प्रीति शर्मा उपस्थित थीं।मुख्य अतिथि पूनम कुमारी ने कहा कि ठंड के मौसम में असहायों के बीच कम्बल वितरण मानवीयता और सेवा की सच्ची मिसाल है। उन्होंने अध्या फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।इस अवसर पर पंडित आचार्य विनोद पाठक, पंडित आचार्य जटाशंकर तिवारी, पंडित उमेश वैद्य, जयकुमार पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, नील लोहित, वैद्यनाथ ठाकुर, भागीरथ महतो, सुरेश ठाकुर, पवन ताम्रकार, अध्या कुमारी, अभी आदित्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
