Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»​झारखंड मुस्लिम युवा मंच (JMYM) के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात; मॉब लिंचिंग और उर्दू भाषा की उपेक्षा पर सौंपा ज्ञापन
झारखंड

​झारखंड मुस्लिम युवा मंच (JMYM) के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात; मॉब लिंचिंग और उर्दू भाषा की उपेक्षा पर सौंपा ज्ञापन

Super_UserBy Super_UserJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: झारखंड मुस्लिम युवा मंच (JMYM) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी के नेतृत्व में राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और शासकीय भवनों पर उर्दू भाषा की अनदेखी जैसे गंभीर विषयों पर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
​प्रमुख मांगें और चर्चा के बिंदु: ​मॉब लिंचिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई: प्रतिनिधिमंडल ने लातेहार, रामगढ़, गोड्डा और सरायकेला सहित विभिन्न जिलों में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं का विवरण देते हुए दोषियों पर त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ​पीड़ित परिवारों का पुनर्वास: मंच ने मांग की कि लिंचिंग के शिकार परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, सम्मानजनक मुआवजा और अंत्योदय कार्ड स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत तत्काल अच्छादित्य किया जाए जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
​उर्दू भाषा का सम्मान: प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि झारखंड की द्वितीय राजभाषा होने के बावजूद लोक भवन एवं राज्यपाल सचिवालय के मुख्य द्वार पर उर्दू को स्थान नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि भाषाई समानता के संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए सभी प्रमुख भवनों पर उर्दू भाषा को स्थान दिया जाए।
​महामहिम राज्यपाल का आश्वासन: ​मुलाकात के दौरान महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इन विषयों पर नियमानुसार उचित संज्ञान लिया जाएगा और राज्य में सामाजिक न्याय व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
​प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य: ​इस मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से झारखंड मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी, शहर काजी मसूद फरीद ,डॉ. दानिश इफ़्तेखार एहसान सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.