Ranchi: रांची एवं आस पास के इलाके मे पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलेहरि को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण एवं स्वस्थ जाँच शिविर लगाने का निश्चय किया। दिनांक 28.12.2025 दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने अंगरा अंचल स्थित चमघट्टी गांव एवं शाशनबेडा गांव मे 260 जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया साथ ही निशुल्क स्वस्थ जाँच शिविर का आयोजन किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य सहयोगकर्ता “स्कोडा – सिंघानिया मोटर्स” के अमूल्य सहयोग एवं समर्थन से संपन्न हुआ साथ ही निशुल्क जाँच शिविर “द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, महिलोंग के सहियोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक रांची शाखा के युवा अनीश सरावगी, युवा श्रेय जालान, युवा विशाल महलका एवं युवा सौरभ राइका थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व-अध्यक्ष मनीष लोधा, अमित चौधरी एवं शाखा के अन्य सदस्यों ने अपनीउपस्थिति से कार्यक्रम को सुसज्जित किया एवं सफल बनाया। उक्त जानकारी रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने दी।
