मांडर : मांडर स्थित फॉरेस्ट मैदान में आयोजित एक समारोह में झामुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित खलखो, जिला महासचिव अल्ताफ अहमद,मांडर विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष आजाद अंसारी, का फुल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर झामुमो नेता मुर्सिद अमीरी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगी उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह से जनहित के मुद्दो को लेकर ये युवा वर्ग मजबूती के साथ काम करने को तत्पर रहेंगे। इस दौरान झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राजू लोहरा ने भी कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों को बधाई दिया और जनहित को लेकर एकजुट होकर कार्य करने की बात दोहराई। मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अबु हमजा, उपाध्यक्ष सहबाज अंसारी, अतहर अंसारी, गुलजार अंसारी, अलीम अंसारी, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
