Ranchi: चुनौतियां हमें ऐसी चीजें ढूंढने के लिए उत्साहित करती है जिन चीजों तक हम आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं और हमें निरंतर इसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए चुनौतियों का सामना डट कर करना चाहिए और इस वक्त देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान को बचाने की है हमे एक साथ खड़े होकर संविधान की रक्षा करने के लिए आगे बढ़ना होगा।उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ हामिद हुसैन ने कही उन्होंने आगे कहा कि जब रास्ता मुश्किल हो तो आप समझ जाएं कि आपकी दिशा सही है और सही तरीके से चलते हुए मंजिल पर पहुंचना ये कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है । उन्होंने यह बातें मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कही ।इसके पूर्व मॉर्निंग ग्रुप के मुख्य सरपरस्त मोहम्मद हलीमुद्दीन ने डॉ हामिद हुसैन को शॉल देकर इस्तकबाल करते हुए कहा कि हामिद साहब एक कुशल और प्रखर पर्वक्ता हैं बुके देकर सम्मानित करते हुए अध्यक्ष अकील उर रहमान ने कहा कि मॉर्निंग ग्रुप डॉ हामिद साहब के साथ चलने को तैयार है ।पूर्व विधायक जय प्रकाश गुप्ता ने डॉ हामिद हुसैन साहब को अपनी लिखी किताब भेंट करते हुए कहा कि झारखंड की धरती पर आपका आना झारखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगी, मौलाना तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने झारखंड की पहचान झारखंड की शॉल देकर कहा कि जिस ऊर्जा के साथ आप देश की सेवा कर रहे हैं उसे देखकर हम सब आपके साथ हैं
इस मौके पर मॉर्निंग ग्रुप के इकबाल अंसारी,उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक नन्हू,अब्दुल मन्नान,एजाज़ आलम,मुस्तकिम आलम,नेहाल अहमद,परवेज़ खान,युनुस खान,नसीम अख्तर,विजय साहू,सरफराज अहमद पहाड़ी टोला,नईम कंसारिया,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे
