राँची : बढ़ती सर्दी में आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चे जब स्कूल पहुँचते हैं, तो ठिठुरन न केवल उनके शरीर को सताती है, बल्कि उनके पढ़ाई के हौसले को भी कमजोर कर देती है। ऐसे में मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) की मुहिम ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल कायम की है। संस्था के कोल्ड इज बोल्ड एन इनिशिएटिव बाय माही अभियान के तहत काँटाटोली की रज़ा कॉलोनी स्थित ताज स्कड पब्लिक स्कूल में एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ स्कूल के 30 जरूरतमंद लेकिन होनहार बच्चों को गर्म स्वेटर भेंट किए गए। स्वेटर मिलते ही बच्चों के…
Author: Super_User
Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू की आठवीं की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने सेंट्रल सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट-सह-प्रदर्शनी प्रतियोगिता (SLEPC) 2024–25 में टॉप–15 में स्थान प्राप्त किया है । और अब वह झारखंड सरकार को सेंट्रल में टीम के साथ प्रतिनिधित्व करेगी। सौम्या श्रीवास्तव ने अपने अभिनव विज्ञान प्रोजेक्ट “Civil Servant Cobot” के माध्यम से निर्णायक मंडल को अत्यधिक प्रभावित किया। यह प्रोजेक्ट समाजोपयोगी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। सौम्या का चयन राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार…
रांची: पारस एचइसी हॉस्पिटल, रांची में बेहद कम प्लेटलेट काउंट होने के बावजूद एक मरीज की सफल ब्रेन सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई है। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई। मरीज गंभीर बीमारी मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम से पीड़ित था और उसके मस्तिष्क के बाईं ओर खून जमा हो गया था, जिसे मेडिकल भाषा में क्रोनिक सबड्यूरल हेमेटोमा कहा जाता है। इस स्थिति में मस्तिष्क की सतह और बाहरी आवरण (ड्यूरा) के नीचे रक्त का पुराना थक्का जम जाता है, जिससे दिमाग पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। मरीज को बेहोशी…
रांची : जेडीएम इंटर कॉलेज, कांके रोड रांची में क्रिसमस गैदरिंग, न्यू ईयर और 12 वी की छात्र और छात्रओ के फेयरवेल का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और मुख्य अतिथि सियोन तिर्की, प्रिंसपल बेथेसदा स्कूल, कॉलेज निर्देशक सोहन तिग्गा और कॉलेज प्रिंसिपल अर्चना तिग्गा मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं प्रार्थना गीत और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद स्वागत गीत हुआ. प्रार्थना नृत्य और क्रिसमस संदेश के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया.इस मौक़े पर केक काटकर क्रिसमस, न्यू ईयर और 12 वी छात्र -छात्राओं को विदाई दिया. इस अवसर…
मुख्यमंत्री ने कहा — राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध, उद्योग जगत राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार व्यवसाय के अनुकूल वातावरण सृजित करने हेतु निरंतर प्रयासरत। Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा औद्योगिक इकाइयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उद्योग जगत के समक्ष उत्पन्न हो रही व्यवहारिक चुनौतियों एवं उनके संभावित समाधानों…
रांची: प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर वी ने ट्रैवल बैंकिंग फिनटेक नियो के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि इस छुट्टियों के मौसम में विदेश यात्रा करने वाले वी ग्राहकों को ज़ीरो मार्कअप फ़ॉरेक्स कार्ड की डिलीवरी मिल सके। किसी टेलीकॉम कंपनी द्वारा अपनी तरह की यह पहली पार्टनरशिप, छुट्टियों, बिज़नेस या उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा करने वाले वी ग्राहकों को 24 घंटे के भीतर उनके घर पर नियो ज़ीरो फ़ॉरेक्स मार्कअप कार्ड डिलीवर करने में सक्षम बनाती है। नियो के साथ पार्टनरशिप से, वी इस ट्रैवल इकोसिस्टम में एक मज़बूत फाइनेंशियल सुविधा जोड़ रहा है। वी ग्राहक वी ऐप पर…
रांची। रांची के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी सफलता मिली है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन में तीन संदिग्ध बैग से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग सात लाख रुपया बताई जा रही है। आरपीएफ से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म…
रांचीः सीमेंट और छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू की हत्या करने के लिए तीन लाख की सुपारी तय हुई थी. जिसके बाद अपराधियों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, लेकिन अपराधी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए थे. लगभग दो महीने बाद रांची पुलिस के द्वारा वारदात में शामिल एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है. कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग करने वाले शूटर चंदन कुमार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को रांची के कटहल मोड़ पास स्थित शांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहू…
Ranchi: गुरुवार को सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से “साक्षर बनाएं अभियान” कार्यक्रम के तहत आज सिद्दार्थ इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल जो कि मां वैष्णवी ट्रस्ट के द्वारा संचालित है इसी के नन्हें मुन्हें बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर नन्हें मुन्हें बच्चों के बीच स्टेशनरी आइटम जैसे कॉपी , पेंसिल ,रबर,समेत कई शिक्षण सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व भी बताया गया। शिक्षा का महत्व व्यक्ति और समाज दोनों के लिए बहुत गहरा है।यह ज्ञान का प्रकाश फैलाती है, व्यक्तित्व का विकास करती…
रांची। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा “सेव द रिवर” विषय पर वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के छात्र–छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100, द्वितीय स्थान पाने वाले को ₹3100 तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को अबुआ अधिकार मंच की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम के…