ओरमांझी: प्रखंड क्षेत्र के गुड्डू स्थित न्यू स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल के सचिव कामेश्वर महतो का शनिवार दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पैतृक गांव मेसरा स्थित स्वर्णरेखा नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वर्गीय महतो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी बदन देवी, बड़े पुत्र राजकिशोर महतो, छोटे पुत्र नवलकिशोर महतो एवं पुत्रवधू शामिल हैं। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि शिक्षा जगत को भी गहरी क्षति पहुंची है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “कामेश्वर महतो जी एक कुशल मार्गदर्शक, समर्पित शिक्षाविद् और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन हमारे संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने विद्यालय को एक अभिभावक की तरह संभाला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा तीन दिनों तक शोक दिवस मनाने की घोषणा की गई है। इस दौरान विद्यालय का संचालन प्रभावित रहेगा और बुधवार को विद्यालय सुबह 6:30 बजे से खुलेगा। शोक सभा में शंकर महतो, इंदु देवी, अनिता देवी, अगमलाल, जगेश्वर, कुलदीप मुंडा, धनंजय, अभिषेक, सरीता, शांति, अमृता, रोशन अग्रवाल, चंद्रशेखर करमाली, बलेश, प्रशांत, अनिश टोप्पो, पुनम, मीना देवी एवं रमेश कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।
