Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ‘ग्रीन जर्सी’ में उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्पोर्ट्स

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ‘ग्रीन जर्सी’ में उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Super_UserBy Super_UserApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी खास ‘ग्रीन जर्सी’ में नजर आएगी। यह पहल फ्रेंचाइजी के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

रीसाइकिल्ड सामग्री से बनी यह ग्रीन जर्सी आरसीबी की ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2011 में की गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुनिया की एकमात्र कार्बन-न्यूट्रल टी20 फ्रेंचाइजी है और अब वह कार्बन-पॉजिटिव बनने की दिशा में काम कर रही है।

फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने कहा, “टी20 फ्रेंचाइजी के रूप में कार्बन-न्यूट्रल दर्जा हासिल करना वर्षों की मेहनत का परिणाम है। ग्रीन जर्सी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है और हम उम्मीद करते हैं कि यह पहल हमारे प्रशंसकों और साझेदारों को भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।”

आरसीबी अपने मैचों के दौरान दर्शकों के व्यवहार का भी अध्ययन कर रही है। स्टेडियम में सर्वे के जरिए यह देखा जा रहा है कि प्रशंसक किस तरह यात्रा करते हैं, राइड-शेयरिंग का कितना उपयोग होता है और प्रति दर्शक कार्बन उत्सर्जन कितना है।

फ्रेंचाइजी ने प्रशंसकों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया है। मैच टिकट के साथ बेंगलुरु मेट्रो में यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

स्टेडियम स्तर पर कचरा प्रबंधन को भी मजबूत किया गया है, जिसमें कचरे के पृथक्करण और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा सौर ऊर्जा आधारित लाइटिंग, ऊर्जा बचत और अन्य उपायों के जरिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने की कोशिश की जा रही है।

आरसीबी टीम यात्रा, आवास और ऊर्जा खपत से जुड़े अपने कार्बन फुटप्रिंट का भी विस्तृत आकलन कर रही है। पूरे सीजन के दौरान मैच-दिवस पर सस्टेनेबिलिटी ऑडिट भी किए जाएंगे, जिनके आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.