रांची। राजधानी के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और भारी-भरकम बिल वसूले जाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों के अनुसार, 18 वर्षीय राजू कुमार को पैर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने शुरुआत में मरीज की स्थिति सामान्य बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी तबीयत लगातार…
Author: Super_User
कोल डम्प कमिटी के नाम पर डकरा में अवैध वसूली, खराब सीजन में 16 लाख प्रतिदिन जबकि पिक सीजन में 80 लाख से ज्यादा की टेरर फंडिंग भूषण यादव, रूबि यादव, सुरेंद्र यादव, भोला यादव, विजय यादव समेत कई नाम सुर्खियों में टेरर फंडिंग…मतलब दहशत दिखाकर रुपयों की अवैध वसूली और फिर उन रुपयों का इस्तेमाल नक्सल संगठन, सीसीएल अधिकारी और विस्थापित मोर्चा के साथ साथ डंप कमिटी के तथाकथित नेताओं की संपत्ति में लगातार वृद्धि. NIA की दबिश और जांच के बाद तरीके जरूर बदल दिए गए लेकिन वसूली के काले खेल में कोई अंतर नहीं आया. हैरानी की…
एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटेगा :के. रवि कुमार धनबाद । झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई तक जब बीएलओ मतदाता के घर-घर जाएं तो मतदाताओं को विगत विशेष गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से उनकी मैपिंग अवश्य सुनिश्चित करें। राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में विगत की विशेष गहन पुनरीक्षण वाले मतदाता सूची से मैपिंग की विवरणी को नागरिकता हेतु वांक्षित दस्तावेज के रूप में माना गया है। जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो जाएगी उन्हें मतदाता सूची के गहन…
रांची। झारखंड सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं के तहत आज रांची में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय कल्याण मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने TVS CM SOE जगन्नाथपुर, रांची क्लस्टर प्वाइंट से 10 विद्यालयों के कुल 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए छात्रों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे Motion Education से जोड़कर विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छात्र…
टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। Ranchi: आने वाले समय में राज्य के बौद्धिक क्षेत्र का आयाम कैसा हो और हमारे आने वाली पीढ़ी अपने पैरों पर कैसे खड़ी हो, यह अब आप सभी नव नियुक्त सहायक शिक्षकों को तय करना है। आज से आप राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड किस प्रकार अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो, यह आपकी जिम्मेवारी है।…
तिरुमला । रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक श्री अनंत अंबानी ने रविवार तड़के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के पवित्र धाम में दर्शन-पूजन कर अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। श्री अनंत अंबानी रविवार तड़के लगभग 1 बजे तिरुमला पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्रति समर्पण और भक्ति के प्रतीक स्वरूप अपनी केश-समर्पण (मुंडन) की सदियों पुरानी परंपरा का पालन किया। यह परंपरा हर वर्ष मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं द्वारा निभाई जाती है। उनकी यह यात्रा इस बात का संदेश भी देती है कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, आस्था और अपनी…
रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र, चौधरी बगान (हरमू रोड) में रविवार को डॉक्टर्स दिवस और चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) दिवस के पूर्व सप्ताह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों और चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने आध्यात्मिकता, मानसिक शांति और जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोचिकित्सक डॉ. पवन वर्णवाल ने कहा कि राजयोग ध्यान चिकित्सकों को मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ मरीजों के प्रति सहानुभूति, संवेदनशीलता और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण कार्य वातावरण में मानसिक संतुलन…
रांची। झारखंड के फोटो जर्नलिस्टों के बीच रविवार को बरियातू स्थित बुद्धा फाउंडेशन परिसर के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 11-11 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में लैंसमैन-11 और फॉक्स-11 की टीमों ने खेल भावना, आपसी सौहार्द और उत्साह का शानदार परिचय दिया। मुकाबले में फॉक्स-11 ने सात विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लैंसमैन-11 की टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 102 रन बनाए। टीम के कप्तान मनोरंजन कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 45 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। दोपहर के बाद आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया तथा लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र ने रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए…
रांची। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को रांची के सदर अस्पताल से महापौर रोशनी खलखो ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार सिंह सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महापौर रोशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह और अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद…