रांची: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में द पाठशाला रांची के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर संस्थान तथा शहर का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र धैर्य सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4843 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे द पाठशाला परिवार को गौरवान्वित किया है।
अन्य सफल विद्यार्थियों में अखिल गुप्ता ने सामान्य वर्ग में AIR 4345, गगन जेराई ने एसटी वर्ग में AIR 177, अवनीश सिंकू ने एसटी वर्ग में AIR 1610, वैष्णवी ने सामान्य वर्ग में AIR 20489 तथा आरव ने सामान्य वर्ग में AIR 25389 प्राप्त की है।
संस्थान के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश लेकर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। द पाठशाला रांची पिछले कई वर्षों से जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इस वर्ष के परिणाम एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करते हैं। द पाठशाला रांची परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।
