रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 01.06.2026 को नामकूम प्रखण्ड के कुतियातू पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी चीफ श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी लता कुमारी, दीपेन्द्र कुमार, युधिष्ठिार महतो, जसिंता टोप्पो, सीमा कुमारी, तारा मिंज, अमित बड़ाईक, विधि के छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी चीफ श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने पेसा कानून – 2025 पर फोकस किये। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नालसा एवं झालसा योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने योजना साथी, डॉन, आशा, जागृति आदि पर भी चर्चा किये। टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी उन्होंने फोकस किये।
यह भी ज्ञात हो कि पीएलवी के द्वारा मौके पर डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक भी किया गया। पीएलवी लता कुमार ने उपस्थित लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं मईया सम्मान योजाना के बारे में बाते कहीं। दिपेन्द्र कुमार और युधिष्ठिर महतो ने पीड़िता मुआवजा के बारे में बताया, वहीं जसिंता टोप्पो और सीमा कुमारी ने लोगों को लोक अदालत और मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी। तारा मिंज और अमित बड़ाईक ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के बारे में लोगों को बताया। इसके अलावा पीएलवी ने बाल विवाह, बाल श्रम, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। यह भी ज्ञात हो कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी लोगों को दी गयी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
