Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»तकनीकी खराबी के कारण उड़ान टली, यात्रियों ने एयरलाइन पर लापरवाही का लगाया आरोप
झारखंड

तकनीकी खराबी के कारण उड़ान टली, यात्रियों ने एयरलाइन पर लापरवाही का लगाया आरोप

Super_UserBy Super_UserJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची/नई दिल्ली : दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2614) शुक्रवार को उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। विमान का एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम अचानक बंद हो गया, जिससे विमान में सवार 168 यात्रियों को करीब दो घंटे तक भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बंद केबिन में बढ़ती गर्मी के कारण यात्रियों में नाराजगी फैल गई और कई लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें लंबे समय तक बिना AC के विमान के अंदर बैठाए रखा। शिकायत करने पर केबिन क्रू बार-बार सिर्फ “पांच मिनट और इंतजार करें” कहता रहा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बंद केबिन में गर्मी इतनी बढ़ गई कि बुजुर्ग, बच्चे और अन्य यात्री परेशान हो गए तथा कई लोगों को घुटन महसूस होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों ने विरोध जताया, जिसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने विमान का दरवाजा खोला और सभी यात्रियों को वापस टर्मिनल भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने तकनीकी खराबी की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान के AC सिस्टम में समस्या आने के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ान रद्द कर दी गई। एयरलाइन ने यात्रियों को शाम 6 बजे दूसरे विमान से रांची भेजने की व्यवस्था की। इस घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था और संकट के दौरान सूचना देने के तरीके पर सवाल उठाए। हालांकि, एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही विमान बदला गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.