जुमे की नमाज में उलेमा करेंगे लोगों को जागरूक, समन्वय समिति का गठन
रांची। झारखंड स्टेट मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कलाल टोली स्थित होटल शाह रेजिडेंसी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मजलिस के कन्वीनर खुर्शीद हसन रूमी ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक SIR अभियान के प्रथम चरण में मतदाता प्रपत्र (फॉर्म) भरने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को फॉर्म भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत ने लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने और उन्हें फॉर्म भरने में सहयोग देने का निर्णय लिया।
मजलिस के कन्वीनर खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि शुक्रवार की नमाज के अवसर पर सभी मस्जिदों के उलेमा SIR अभियान की विस्तार से जानकारी दें। ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर और सही तरीके से अपना फॉर्म भर सकें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
बैठक में अभियान के संचालन के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति में मंजूर अहमद अंसारी, मुख्तार खान (अधिवक्ता), खुर्शीद हसन रूमी, हाजी हलीमुद्दीन, अकीलुर रहमान, मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी, कारी जान मोहम्मद मुस्तफ़ी, नफ़ीसुल आबिदीन, नसीम अख्तर, सैयद निहाल अहमद, खान तथा मोहम्मद फारूक को सदस्य बनाया गया।
इसके अलावा निर्णय लिया गया कि जल्द ही पंचायत प्रतिनिधियों, मस्जिदों के सदर एवं सचिवों तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक तंजीमों के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक बुलाई जाएगी। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को SIR प्रक्रिया की जानकारी देने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई।
बैठक में मुख्य रूप से हाजी मंजूर अहमद अंसारी, मुख्तार खान (अधिवक्ता), खुर्शीद हसन रूमी, हाजी हलीमुद्दीन, अकीलुर रहमान, मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी, कारी जान मुस्तफ़ी, हयात खान, मुफ्ती वसी उर रहमान,सैयद नेहाल अहमद, अब्दुल खालिक नन्हू, नफ़ीसुल आबिदीन, मंज़र मुजीबी, नसीम अख्तर, जावेद अहमद, मुस्तकीम अहमद, मोहम्मद इम्तियाज (मुन्ना), औरंगज़ेब खान, हाजी शाह उमेर, हाफिज आरिफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
