Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में मानसून अब तक कमजोर, सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश; 4 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड

झारखंड में मानसून अब तक कमजोर, सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश; 4 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Super_UserBy Super_UserJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। राज्य में 1 जून से 3 जुलाई तक सामान्य से 46 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में खेती-किसानी और जल संसाधनों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक सबसे कम बारिश साहिबगंज जिले में हुई है, जबकि दुमका वर्षा के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा है। साहिबगंज जिले में 1 जून से 3 जुलाई के बीच केवल 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 99 प्रतिशत कम है। इसके विपरीत दुमका में 207.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से केवल 8 प्रतिशत कम है। इसके अलावा रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और जामताड़ा जैसे जिलों में भी अपेक्षाकृत बेहतर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं बोकारो, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा और चतरा उन जिलों में शामिल हैं, जहां सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है।
मौसम विभाग ने 4 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, 7 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का भी अनुमान है। इसको लेकर संबंधित क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली गिरने की आशंका के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
राजधानी रांची की बात करें, तो शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी एवं उमस से काफी राहत मिली। लगातार कई दिनों की उमस के बाद हुई इस बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया, हालांकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी सूचना मिली।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.