रांची: बुधवार को कांके प्रखंड के चौबे खटंगा गांव भाजपा नेता कमलेश राम पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों से वार्ता किया,ग्रामीणों ने चौबे खटंगा से नगड़ी के बीच लगभग ढाई किलोमीटर सड़क बनाने की मांग रखी ग्रामीणों ने बताया कि ये सड़क बनाने के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।इसके लिए ग्रामीणों ने भूमि,आर्थिक और श्रम दान कर लगभग ढाई किलोमीटर मिट्टी सड़क बना भी लिए हैं लेकिन नगड़ी पहुँचने से पहले एक नाला होने के कारण लोग पार नहीं हो पा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है यदि ये सड़क पक्की और नाला में पुल बन जाएगा तो चौबे खटंगा के साथ-साथ मुरुम,इकंबा,रोल,सत्कन्नादु,कोकडोरो,बालू,ओखरगढ़ा,कुम्हारिया के अलावा कई गांव के लगभग पंद्रह हज़ार ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
वर्तमान में चौबे खटंगा के ग्रामीणों को यदि कांके या रांची जाना होता है तो पिठोरिया होकर सात किलोमीटर अतिरिक्त सफ़र तय करना पड़ता है।
स्थानीय ग्रामीण पिछले दिनों 22 नवम्बर को रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को आवेदन भी दे चुके हैं सांसद ने पीएमजीएसवाई से सड़क बनवा देने का आश्वासन भी दिए है। ये सुन भाजपा नेता कमलेश राम तुरंत वहीं से राज्यमंत्री संजय सेठ को फ़ोन किए और जनहित में पीएमजीएसवाई से सड़क निर्माण कराने को बेहद जरूरी बताया।
सड़क के बनने से लोगों को हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, बाजार जाने में सुविधा होगी और रांची से जुड़ने में भी आसानी होगी।
कमलेश राम ने कहा ये सड़क को बनवाने के लिए जहाँ भी जाना होगा जाएँगे जरूरत पड़ी तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन भी करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र उराँव,बसंत महतो,अविनाश चौबे,मोहित चौबे,ग्राम प्रधान बोधन उरांव के अलावा सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
