Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू में आज 8 दिसंबर 2025 को साइबर पीस यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर स्कूल के ऑडिटोरियम ‘गूँज’ में सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ संजय जैन और आर्यसमाज रांची के मंत्री सह आर्य ज्ञान प्रचार समिति के सदस्य श्री अजय आर्य थे। कार्यशाला का शुरुआत अतिथियों के हार्दिक स्वागत स्कूल बैंड “Waves” द्वारा प्रस्तुत एक मधुर संगीतमय प्रस्तुति और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।
कार्यशाला का नेतृत्व मेजर विनीत कुमार, ग्लोबल प्रेसिडेंट, साइबर पीस फाउंडेशन ने किया। अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने साइबर सुरक्षा, जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार और साइबर पीस के बढ़ते महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को निम्नलिखित विषयों पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया:
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने कई सार्थक प्रश्न पूछे, जिनका मेजर विनीत कुमार ने अत्यंत बुद्धिमत्ता और सरलता से उत्तर दिया, जिससे कार्यशाला और अधिक ज्ञानवर्धक रहा।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण था क्लास 12 की छात्रा क्रिट्टी रंजन द्वारा लिया गया पॉडकास्ट, जिसमें उन्होंने मेजर विनीत कुमार से उनके सेना अधिकारी से लेकर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय प्रेरणा बनने तक के सफर के बारे में प्रश्न पूछे। उनके अनुभवों ने सभी उपस्थित छात्रों और छात्राओं को प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि युद्ध केवल सीमाओं पर ही नहीं लड़े जाते, बल्कि आज के डिजिटल युग में कई लड़ाइयाँ इंटरनेट की दुनिया में भी लड़ी जाती हैं, जहाँ हमें खुद को अदृश्य खतरों से बचाना होता है। उन्होंने कहा, “हमें सदैव सतर्क रहकर स्वयं को सुरक्षित रखना है और भीतर व बाहर दोनों जगह शांति के लिए प्रयासरत रहना है।
यह आयोजन जैटो रांची लेडीज़ विंग द्वारा किया गया, जिसमें प्रियंका जैन, डिजीनारी नेशनल कन्वेनर तथा जैटो रांची चैप्टर, यूथ विंग और लेडीज़ विंग के प्रतिनिधि जिनमें विशाल जैन (चेयरमैन), सर्वेश जैन (चीफ सेक्रेटरी), अर्पित जैन (कोषाध्यक्ष) आदि सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन एक रोचक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। साइबर पीस यात्रा विद्यार्थियों को जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने वाला एक अत्यंत सफल और प्रभावशाली आयोजन साबित हुआ।
