Ranchi: मधुपुर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की सक्रिय भूमिका और अथक प्रयास से झारखंड में आलीम फाजिल तालिम प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी का रास्ता औपचारिक रूप से सुनिश्चित हो गया है। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील प्रयासों के फलस्वरूप झारखंड में अलीम-फ़ाज़िल तालिम प्राप्त छात्रों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मार्ग स्पष्ट और सुनिश्चित हो पाया है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा, समानता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मंत्री हफीजुल हसन इस विषय को निरंतर गंभीरता के साथ सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखा, जिससे आज यह निर्णय कार्यान्वित हो पाया। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा यह फैसला हजारों छात्रों और उनके परिवारों के लिए नई आशा और अवसर लेकर आया है। हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व और सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद करते हैं। हमारी सरकार प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए सतत प्रतिबद्ध है।”
