कुआलालंपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया पहुंच गए हैं। कुआलालंपुर में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन की थीम है- `इनक्लूसिविटी एंड सस्टनेबिलिटी’। आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों का मंच है, जहां व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम…
Author: avnpost
काठमांडू। काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9 सितंबर को ‘जेन जी’ आंदोलन के दौरान व्यापक तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी और होटल को काफी नुकसान पहुंचा था। होटल के मानव संसाधन निदेशक ने नोटिस जारी कर होटल के अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हयात होटल के 400 कमरे में से 70 कमरे और लॉबी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके लिए व्यापक मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। नोटिस में कहा गया है कि संरचना, उपकरण और सुरक्षा…
काठमांडू। नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री की कैबिनेट में रविवार को सिर्फ दो नए मंत्रियों को शामिल किया गया। आज सुबह चार नए मंत्रियों की सिफारिश किए जाने का बावजूद राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में दो मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। दो अन्य नाम विवादित होने के बाद अंतिम समय में हटा लिए गए। आज शपथ लेने वालों में डॉ. सुधा गौतम और बबलू गुप्ता हैं। डॉ. गौतम को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि गुप्ता को युवा तथा खेलकूद मंत्रालय दिया गया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज सुबह चार लोगों के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति…
नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को चोटिल कप्तान एलिसा हीली की वापसी की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को इंदौर में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के मेजबान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उसके पास कुछ बहुमूल्य समय है। ये अतिरिक्त दिन हीली को अपनी पिंडली की चोट से उबरने का मौका देंगे। ऐसे में…
रांची। रांची में आयोजित चौथे दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान ‘जोहार वार्ता ‘ ने रविवार को खिलाड़ियों के दिलों की बात को मंच पर लाने का एक सशक्त और संवेदनशील प्रयास किया है। इस विशेष संवाद श्रृंखला में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से आए एथलीट्स ने न केवल अपने संघर्षों और उपलब्धियों की कहानी सुनाई, बल्कि झारखण्ड में बिताए अपने यादगार अनुभवों को भी साझा किया। दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की ओर से आयोजित ‘जोहार वार्ता’ में भारत के समरदीप सिंह गिल ने अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, ” मैं क्रिकेट में तेज़ गेंदबाज…
नई दिल्ली। पंजाब एफसी ने अपनी गोलकीपिंग लाइनअप को और सशक्त बनाते हुए भारतीय गोलकीपर अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने क्लब के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया है। वे हैदराबाद एफसी से टीम में शामिल हो रहे हैं और एआईएफएफ सुपर कप 2025 के अपने पहले मैच (गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ) से पहले टीम के लिए बड़ी मजबूती माने जा रहे हैं। यह मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। अर्शदीप का करियर पंजाब क्षेत्र की मिट्टी से गहराई से जुड़ा रहा है। उन्होंने अपने फुटबॉल की बुनियादी शिक्षा…
नई दिल्ली। कर्नाटक की 13 वर्षीय प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी सृष्टि किरण ने शनिवार को डोमिनिकन गणराज्य के कैबरेटे में आईटीएफ जे30 जीतकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय जूनियर खिताब हासिल किया। सृष्टि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त वेनेजुएला की स्टेफनी पुमार को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही उनका अभियान प्रभावशाली हो गया, जहां उन्होंने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की दूसरी वरीयता प्राप्त एरिना वैनसोविच को 6-2, 6-3 से हराया था और अगले दो राउंड में भी इसी तरह आगे बढ़ी थीं। टूर्नामेंट को याद करते…
प्रयागराज। शिवपुर क्रिकेट क्लब वाराणसी ने डीएसए क्लब प्रयागराज को दस विकेट से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत में वामहस्त स्पिनर मुकर्रम रजा की अचूक गेंदबाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी डीएसए क्लब की टीम 13.4 ओवर में मात्र 40 रन पर सिमट गई। कोई बल्लेबाज दो अंको में नहीं पहुंचा। अतिरिक्त के रूप में सर्वाधिक 25 रन मिले। शिवपुर क्लब के मुकर्रम रजा ने सात और रोहित पटेल ने पांच…
विशाखापत्तनम। इंग्लैंड ने रविवार को महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में पूरे 10 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने केवल 29.2 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड महिला टीम को अब गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले का इंतजार है। यह मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है, जो भारत की सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि यदि अवसर मिले तो इस पर्व में जरूर भाग लें। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय समाज की एकता और समरसता का…