Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ: मुकर्रम की गेंदबाजी से शिवपुर क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता
स्पोर्ट्स

असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ: मुकर्रम की गेंदबाजी से शिवपुर क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

avnpostBy avnpostOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

प्रयागराज। शिवपुर क्रिकेट क्लब वाराणसी ने डीएसए क्लब प्रयागराज को दस विकेट से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत में वामहस्त स्पिनर मुकर्रम रजा की अचूक गेंदबाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी डीएसए क्लब की टीम 13.4 ओवर में मात्र 40 रन पर सिमट गई। कोई बल्लेबाज दो अंको में नहीं पहुंचा। अतिरिक्त के रूप में सर्वाधिक 25 रन मिले। शिवपुर क्लब के मुकर्रम रजा ने सात और रोहित पटेल ने पांच रन देखकर दो विकेट लिया।

जवाब में शिवपुर क्लब ने 7.5 ओवर में बिना विकेट खोए 44 रन बना लिए। मोहम्मद अहमद 21 और रुद्रांश सिंह 15 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की। कमेंट्री अनवर सिद्दीकी ने की। मैच के बाद रेलवे के वरिष्ठ क्रिकेटर सफदर अली ने मुकर्रम रजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

इसे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार कुशवाहा (सीएमडी, एके इंफ्राड्रीम लिमिटेड) एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अशरफ (सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार, औद्योगिक न्यायाधिकरण, यूपी) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन सचिव शमशेर अहमद चंदू, आयोजन समिति के अध्यक्ष शाहिद अस्करी और सह सचिव फैयाज अहमद राईन ने बुके देकर ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मोहम्मद रिजवान ने किया।

इस मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर, मोहम्मद तारिफ, फरासत उल्लाह, मसूद खान, विनय दुबे, शीबू भट्टाचार्य, लियाकत अली, सैयद मोहम्मद शहाब, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष यादव, गौहर काजमी, रमेश पाल, परवेज़ आलम, देवेश मिश्र, शमशेर अली खान, एमएसआर नकवी, मोहम्मद अनवार, सैफी अहमद, खालिद आदि मौजूद रहे। सोमवार को शिवपुरी वाराणसी का मुकाबला भानु प्रताप सिंह क्लब प्रयागराज से होगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.