Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»रांची आए देश-विदेश के एथलीट्स ने साझा की अपने जीवन और संघर्ष की कहानी
स्पोर्ट्स

रांची आए देश-विदेश के एथलीट्स ने साझा की अपने जीवन और संघर्ष की कहानी

avnpostBy avnpostOctober 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची में आयोजित चौथे दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान ‘जोहार वार्ता ‘ ने रविवार को खिलाड़ियों के दिलों की बात को मंच पर लाने का एक सशक्त और संवेदनशील प्रयास किया है। इस विशेष संवाद श्रृंखला में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से आए एथलीट्स ने न केवल अपने संघर्षों और उपलब्धियों की कहानी सुनाई, बल्कि झारखण्ड में बिताए अपने यादगार अनुभवों को भी साझा किया।

दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की ओर से आयोजित ‘जोहार वार्ता’ में भारत के समरदीप सिंह गिल ने अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, ” मैं क्रिकेट में तेज़ गेंदबाज और पिंच हिटर था। फिटनेस के लिए स्टेडियम जाना शुरू किया और वहीं पहली बार शॉटपुट फेंका और यहीं से नई कहानी शुरू हुई। बीच में चोटें भी आईं, पर परिवार का साथ हमेशा मिला। भारत का ध्वजवाहक बनना मेरे लिए गर्व का क्षण था।” समरदीप सिंह गिल ने पुरुष शॉटपुट में नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता और भारतीय दल के ध्वजवाहक भी रहे।

हरियाणा के रोहतक से आईं संजना सिंह ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा. “मैं बचपन में बहुत शरारती थी, इसलिए माता-पिता ने मुझे खेलों में भेजा, ताकि मेरी ऊर्जा सही दिशा में लगे। मैंने शुरुआत में स्प्रिंट किया, फिर मिडल डिस्टेंस रेस में अपनी पहचान बनाई। मेरी माँ वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं, लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें हर मदद दूंगी, आज वही मेरी ताकत बनीं।” संजना सिंह ने 1500 मीटर और 5000 मीटर दोनों में स्वर्ण पदक जीता है।

मालदीव की सबहा ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा, ” यह प्रतियोगिता 17 साल बाद आयोजित हुई और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मेरा परिवार गरीब है, खेल ही मेरे जीवन का आधार रहा है। रांची आकर मैं यहां की शानदार व्यवस्थाओं और लोगों की गर्मजोशी से अभिभूत हूं। यह अनुभव मैं कभी नहीं भूलूंगी।”

श्रीलंका के रनातुंगे रोशन ने कहा, “स्प्रिंट आसान नहीं होता, महीनों की मेहनत का परिणाम बस 11-12 सेकंड में तय होता है। श्रीलंका हमेशा से स्प्रिंट में अच्छा रहा है और भारत की प्रगति देखना प्रेरणादायक है। रांची की संस्कृति और दर्शकों का जोश हमेशा याद रहेगा।” इन्होंने पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता है।

नेपाल के मुकेश बहादुर पाल, जो पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने कहा, “भारत हमारे देश जैसा ही लगता है। मैंने रांची का नाम सुना था, लेकिन यह नहीं जानता था कि यह इतना सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से समृद्ध है। हम बॉलीवुड के गाने सुनते हैं और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय क्रिकेटर नेपाल में भी बहुत लोकप्रिय हैं। यहां सरकार द्वारा दी गई सुविधाएं शानदार रहीं। यह अनुभव मैं अपने पोते-पोतियों को सुनाऊंगा कि मैं इन ऐतिहासिक सैफ गेम्स का हिस्सा था।”

इन सच्ची और प्रेरक कहानियों ने ‘जोहर वार्ता को इस चैम्पियनशिप का भावनात्मक केंद्र बना दिया है, जहां खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन, संघर्ष और एकता का उत्सव बन गया है। खेल भावना, भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव को समर्पित यह पहल खिलाड़ियों की मानवता, भावनाओं और प्रेरणा को उजागर करने वाला एक जीवंत मंच बन गई है।

चौथे दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के अंतर्गत आयोजित जोहर वार्ता का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने पदक और प्रदर्शन के साथ-साथ अपने जीवन के संघर्ष, प्रेरणा और अनुभवों को साझा कर सकें, ताकि खेल के माध्यम से दक्षिण एशिया की एकता और मानवीय भावना को और मज़बूती मिल सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.