रियो डी जेनेरियो (ब्राजील)। ब्राजील के प्रमुख शहर रियो डी जेनेरियो में मंगलवार को आपराधिक समूह कमांडो वर्मेलो ड्रग कार्टेल के खिलाफ शुरू किए गए अब तक के सबसे बड़े सैन्य और पुलिस अभियान में कम से कम 64 लोग मारे गए। इनमें से 60 अपराधी और चार पुलिस अधिकारी बताए गए हैं। भीषण संघर्ष के बाद गिरोह के 81 खूंखार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। ब्राजील से छपने वाले फोल्हा डी एस.पाउलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सेना और पुलिस 69 गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए मंगलवार को रियो डी जेनेरियो के उत्तरी क्षेत्र के अलेमाओ…
Author: avnpost
सियोल (दक्षिण कोरिया)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय दक्षिण कोरिया के उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के ऐतिहासिक शहर ग्योंगजू में हैं। वो यहां के ग्योंगजू राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बुधवार दोपहर सम्मेलन शुरू होने से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने संग्रहालय के बाहर अपने अमेरिकी समकक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रंप और ली ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ बैठक रद्द होने पर अफसोस जताया। द कोरिया टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ली और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किम…
टाेक्याे। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस अनुराेध काे ठुकरा दिया है जिसमें जापान से रूसी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात पर राेक लगाने की बात की गई थी। उन्हाेंने ट्रंप से कहा कि रूसी एलएनजी के आयात पर प्रतिबंध लगाना मुश्किल होगा। ट्रंप ने हाल ही में अपनी ‘सफल’ जापान यात्रा समाप्त की है। जापान के समाचार पत्र ‘निक्केई बिज़नेस डेली’ ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों के हवाले से इस आशय का खुलासा किया। अखबार के मुताबिक जापान के कुल एलएनजी आयात में रूसी एलएनजी की हिस्सेदारी लगभग नाै प्रतिशत की ही…
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण का अनुरोध अदालत के निर्देशानुसार किया गया है और भारत इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की अदालत के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग के पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है । हालांकि भारत ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।…
काठमांडू। नेपाल की अंतरिम सरकार ने राष्ट्रीय सभा के रिक्त होने वाले 18 सदस्यों का चुनाव अगले साल जनवरी में कराने का निर्णय लिया है। संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने बताया कि बुधवार दोपहर को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।उन्होंने बताया कि साल 2020 में चुने गए राष्ट्रीय सभा के 19 सदस्यों का कार्यकाल फरवरी में समाप्त हो रहा है। इनमें से एक सदस्य बामदेव गौतम को राष्ट्रपति ने मनोनीत किया था, जबकि शेष 18 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रीय सभा सदस्य निर्वाचन अधिनियम के अनुसार किसी भी सीट के रिक्त…
सेडन पार्क (हैमिल्टन)। इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाज़ी एक बार फिर टीम के लिए भारी पड़ी। तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। वर्ष 2008 के बाद यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज़ में पराजित किया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी। वनडे 1 नवंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 175 रन पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने डैरिल मिशेल (56), रचिन रवींद्र (54)…
कैनबरा। बारिश ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बुधवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई और 3.4 ओवर में 35 रन जोड़ दिए। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक को नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया। 5वें ओवर की समाप्ति पर…
लंदन। इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टीम के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी जेम्स एंडरसन को विंडसर कैसल में मंगलवार को आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रिंसेस ऐनी ने नाइटहुड की उपाधि प्रदान की। 43 वर्षीय एंडरसन को यह उपाधि क्रिकेट के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई है। एंडरसन ने जुलाई 2024 में लॉर्ड्स में अपने 21 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा था। उन्होंने 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट झटके — जो किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। उनसे आगे सिर्फ दो स्पिनर— मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) हैं।…
नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने पहली बार डब्ल्यूटीटी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है। नवीनतम डब्ल्यूटीटी सीरीज़ फाइनल्स रेस रैंकिंग के अनुसार मंगलवार को शाह–चितले की जोड़ी इस साल के अंत में होने वाले हांगकांग (चीन) में निर्धारित टूर्नामेंट (10 से 14 दिसंबर) के लिए जगह पक्की करने वाली पांचवीं मिश्रित युगल टीम बन गई। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर मस्कट (17 से 22 नवंबर) के बाद की फाइनल रेस रैंकिंग से सात सर्वश्रेष्ठ जोड़ियां सीधे क्वालीफाई करेंगी, जबकि आठवां स्थान मेज़बान देश के वाइल्डकार्ड जोड़ी को मिलेगा। विश्व टेबल…
रावलपिंडी। ओपनर रीजा हेंड्रिक्स (60 रन, 40 गेंद) और तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश (4 विकेट, 14 रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार देर रात पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को 55 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 139 रन पर ऑल आउट हो गई। हेंड्रिक्स ने क्विंटन डी कॉक (23 रन, 13 गेंद) के साथ तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद डेब्यू मैच खेल…