कांके के पूर्व जिला परिषद हकीम अंसारी ने संभाली सड़क निर्माण की जिम्मेदारी, तीन दिनों में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
Mandar । लोहरदगा के लापुर में 13, 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले तबलीगी इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद अब इज्तेमागाह और उसके आसपास युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। सड़क निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।
हकीम अंसारी के नेतृत्व में सड़क निर्माण कार्य तेज: इज्तेमागाह के आसपास सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कांके के पूर्व जिला परिषद हकीम अंसारी ने संभाली है। उनके नेतृत्व में सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य की निगरानी कर रहे फारूक अंसारी ने सोमवार को बताया कि इज्तेमागाह के अंदर और आसपास की सड़कों का निर्माण अगले तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
दो जोन में बांटी गई सड़क निर्माण की जिम्मेदारी: इज्तेमागाह के आसपास सड़क निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए जिम्मेदारियां दो जोन में बांटी गई हैं। एक जोन की जिम्मेदारी कांग्रेस नेता हाजी परवेज को दी गई है, इज्तेमा में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
