Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ
देश

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

avnpostBy avnpostNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। रिम्स के निदेशक डीके सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज स्टूडेंट सेक्शन, सब-डीन, विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस मौके पर निदेशक डीके सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और धैर्य जैसे गुणों का विकास होता है। साथ ही, इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और खेल भावना को सर्वोपरि रखने की अपील की।
‘पैलेस्ट्रा’ रिम्स की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है, जिसके तहत विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य चिकित्सा विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है।
रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) शिशिर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही संस्थान परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.