डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का प्रोजेक्ट शिक्षा पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
रांची: माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में आज दिनांक 02.11.2026 को अनगड़ा प्रखण्ड के चिलदाग पंचायत के चिलदाग गांव में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पीएलवी बेबी सिन्हा ने कहा है कि इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को माननीय नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित योजनाओं तथा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसे लाभ दिलाना है। उन्होंने माननीय नालसा द्वारा संचालित योजना शिक्षा-2026 पर फोकस की। समाज के सबसे पिछड़े, हाशिए पर मौजूद, और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना और उन्हें लाभ पहुंचाना ही हमलोगों का लक्ष्य है।
पीएलवी मालती देवी एवं मीना श्रीवास्तव ने एवं शिला देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में बताया तथा उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह तथा विधवा पेंशन पर फोकस किये। पीएलवी शिला तिग्गा ने योजना ‘संवाद’ पर फोकस करते हुए कही कि आदिवासी नागरिकों को उनकी अपनी स्थानीय भाषा और संस्कृति के अनुसार कानूनी जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें लाभकारी योजनाओं को लाभ दिलाना ही डालसा का लक्ष्य है। उपस्थित ग्रामीणों को डालसा के पीएलवी के द्वारा योजनाओं से संबंधित लिफलेट और पम्पलेट का वितरण भी किया गया। डालसा के पीएलवी के द्वारा आगामी 13 दिसम्बर को आयोजन होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दिये।
इस अवसर पर डालसा टीम में पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, मीना श्रीवास्तव, शिला देवी, सुनिता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
