रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रांची जिले के सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिला प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने महापर्व में अपनी धर्मपत्नी संग हटनिया तालाब छठ घाट पर संध्याकालीन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया और समस्त जिलावासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना…
Author: avnpost
रांची। राजधानी रांची के हटिया क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ छठ महापर्व मंगलवार को संपन्न हुआ। हटिया छठ घाट, हेसाग तालाब, पटेल नगर, धुर्वा डैम, तिरुपति अपार्टमेंट और नेपाली कॉलोनी सहित पूरे राजधानी रांची क्षेत्र में सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। छठ व्रतियों ने परिवार और समाज के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। सबों ने भगवान सूर्य के प्रति कठोर आस्था का परिचय दिया। अपने परिवार बड़े बुजुर्गों और समाज की उन्नति की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने पुत्र के विवाह बाद आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आत्मीय स्वागत किया और उनके जरिये मिले आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
रांची। कांके रोड़ मिसिर गोन्दा में बारह पड़हा जतरा कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मंगलवार की तडके सुबह संपन्न हुई। इस अवसर पर बारह पड़हा जतरा समिति के अध्यक्ष कृष्णा उरांव ने कहा कि आदिवासी युवाओं को अपनी परंपरा पूजा पद्धति, संस्कृति और सभ्यता को बचाने की दिशा में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पुरखों ने जिस धरोहर को हमें विरासत में दी है। उसे बचाने की जरूरत है। इसके पूर्व जतरा में मिसिर गोन्दा मौजा के पहान बिरसा पाहन और कोटवार लक्ष्मण नायक ने जतरा देव…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को नकली और एक्सपायरी दवाइयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अस्पतालों और दवा दुकानदारों को भी सख्त हिदायत की है। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को कहा कि किसी भी अस्पताल या दवा दुकान में नकली और एक्सपायरी दवाइयां या कोडीनयुक्त कफ सिरप पाई गई, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मंगलवार को रांची और उसके आसपास के इलाकों में कई दवा माफियाओं ने नकली दवाइयों और कफ सिरप को भूमिगत रूप से फेंककर छिपाने की कोशिश की। स्थानीय…
अध्यक्ष अनूप लोहरा एवं हरिनाथ साहू मुख्य संरक्षक बने कांके, सुकुरहुटू सुंदर नगर बिरसा मैदान में आगामी 15 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा जयंती की तैयारी और संगठन विस्तार को लेकर एक आवश्यक बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष महतो एवं संचालन अनूप लोहरा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार एवं आगामी 15 नवंबर 2025, बिरसा जयंती समारोह को सफल बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। संगठन का विस्तार करते हुए सर्व सहमति से एक वर्ष के लिए अनूप लोहरा को समिति का अध्यक्ष, मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू, गौरी शंकर महतो, महासचिव प्रशांत…
रांची: छठ पूजा के पावन अवसर पर एचडीएफसी बैंक झारखंड एवं बिहार ज़ोन ने भारत की प्रसिद्ध लोकगायिका एवं पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त शारदा सिन्हा, जिन्हें स्नेहपूर्वक “बिहार कोकिला” के नाम से जाना जाता है, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष संगीत ज़ोन रांची और पटना की चुनिंदा शाखाओं में स्थापित किए गए, जहां ग्राहकों ने उत्सव में भाग लेते हुए शारदा सिन्हा द्वारा गाए गए छठ पूजा के अमर गीतों का आनंद लिया। पूरे वातावरण में भक्ति, संगीत और उल्लास का माहौल बना रहा। यह पहल एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय संस्कृति के प्रति गहरे सम्मान और स्थानीय समुदायों एवं…
गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश आज स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत ही तेज से विकसित हो रहा है। इसमें सरकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त 1200 बेड के अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली संगठन के डीवीसीएम सेक्रेटरी मुकेश सहित 21 नक्सलियों ने रविवार को हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियारों के साथ समर्पण कर दिया। इनमें 8 पुरुष और 13 महिला नक्सली हैं। इन 21 कैडरों में 4 डीवीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य कैडर के नक्सली शामिल हैं। यह सभी नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो अंतर्गत केशकाल डिवीजन, कुएमारी, किसकोडो एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इन 21 कैडरों ने 3 एके-47, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 नग 303, 2 नग सिंगल शॉट और 1 बीजीएल लॉन्चर जैसे कुल 18 ऑटोमैटिक हथियार जमा किये हैं। दरअसल, 7…
नई दिल्ली। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को मुंबई के मझगांव डॉक पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का लोकार्पण करेंगे। यह पहल समुद्री मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण और सहकारी मॉडल के माध्यम से तटीय विकास को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सहकारिता मंत्रालय के अनुसार कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार सहित केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर लाभार्थियों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले जहाजों की चाबियां सौंपी जाएंगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और ‘ब्लू इकोनॉमी’…