Author: avnpost

राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ़ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी यादव कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में वक्फ़ कानून को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी, तो केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में शामिल हुए और स्मृति शेष जलेशेवरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन रविवार को विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने उनकी दिवंगत माता जलेश्वरी देवी के ब्राह्मण भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित…

Read More

रांची। रांची में आयोजित चौथे दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान ‘जोहार वार्ता ‘ ने रविवार को खिलाड़ियों के दिलों की बात को मंच पर लाने का एक सशक्त और संवेदनशील प्रयास किया है। इस विशेष संवाद श्रृंखला में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से आए एथलीट्स ने न केवल अपने संघर्षों और उपलब्धियों की कहानी सुनाई, बल्कि झारखण्ड में बिताए अपने यादगार अनुभवों को भी साझा किया। दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की ओर से आयोजित ‘जोहार वार्ता’ में भारत के समरदीप सिंह गिल ने अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, ” मैं क्रिकेट में तेज़ गेंदबाज…

Read More

रांची। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भारतीय एकता कमेटी झारखंड की ओर से रविवार को रांची में छठ व्रतियों के बीच दूध का वितरण किया। भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा के देश की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि हमें छठ पर्व पर आमजनों के बीच दूध वितरण करने का सौभाग्य मिला है। हमारे देश की यही खूबसूरती भी है कि हम हर समुदाय का सम्मान करें। उन्होंने कहा को हम सभी देशवासी आपस में भाई-भाई हैं। इसे समझने की जरूरत है। सचिव रामेश्वर राम ने कहा कि शुरू से भारतीय एकता कमेटी सभी धर्म…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार से कहीं हल्की, तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से रविवार को दी गई। मौसम विभाग की ओर से झारखंड के जिन इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, उनमें मंगलवार को दक्षिणी पश्चिमी जिले, बुधवार को दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिले, गुरुवार को पश्चिमी, उत्तरी और राज्य के मध्यवर्ती जिले तथा शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उपयुक्त…

Read More

Ranchi: उर्दू भाषा के लेखक और शायर डॉ महफ़ूज़ आलम की हिंदी रचना  “”देख तमाशा उँगली का” और उर्दू  किताब “रक़्स अंगूशत” का विमोचन शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रोग्राम में उर्दू साहित्य के कई प्रतिष्ठित कवि और लेखक की मौजूदगी में हुआ । महफ़ूज़ आलम द्वारा रचित पुस्तक “देख तमाशा उँगली का” एक हास्य व्यंग्य पुस्तक है जो हिंदी में रूपांतरित है ।  जिसने  26 व्यंग्य रचनाएं हैं । जो अलग अलग ढंग से अलग अलग संदर्भ में मजाकिया अंदाज़ में पाठकों के लिया प्रस्तुत की गई हैं । उनकी रचनाओं में राजनीतिक ,सामाजिक और आर्थिक विसंगतियों…

Read More

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाया गया “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान आज अपने अंतिम चरण में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों से निर्धारित लक्ष्य 25 लाख के लगभग हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त हुए, कल कुछ बाकी जिलों से हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त किये जाएंगे। यह अभियान एक सशक्त जन आंदोलन बन गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने इस जनसहभागिता के लिए सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, संगठन के प्रकोष्ठों और समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र और मताधिकार…

Read More

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची और मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत झारखंड एवं रांची में निवास कर रहे सभी सैन्यकर्मी (सर्विंग और रिटायर्ड ) और उनके आश्रित अब पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस रेट पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस समझौते के साथ ही पारस हॉस्पिटल की सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे इमरजेंसी सेवाएं, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, क्रिटिकल केयर आदि अब सैन्य परिवारों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कहा कि पारस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी से सैन्य…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं जिलों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्प डेस्क मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पैतृक मैपिंग का प्रशिक्षण भी दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के क्रम में कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़े, इसके लिए 2003 के मतदाता सूची से उनकी पैतृक मैपिंग आवश्यक है। भारत निर्वाचन…

Read More