Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
झारखंड

महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

avnpostBy avnpostOctober 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है।

मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सर्कुलर रोड से परिचालन करने वाले वाहन सवार को जेल मोड़ से चडरी तालाब की ओर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग को सिर्फ छठ व्रती के लिए सुरक्षित रखा गया है।

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रविवार को बताया कि बड़ा तालाब के अलावा अन्य सभी तालाब तक पहुंचने वाले छठ व्रतियों की किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बड़ा तालाब के चारों तरफ एप्रोच रोड में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एप्रोच रोड में वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में किसी भी हाल में तालाब तक वाहन को नहीं ले जाया जा सकता है। एप्रोच रोड से पैदल ही लोग तालाब तक पहुंच सकेंगे।

कहां तक जा सकेंगे निजी वाहन: मेन रोड से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन सवार शहीद चौक तक जा सकेंगे। कचहरी से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन सवार जेल मोड़ तक ही जा सकेंगे। करमटोली से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन सवार जेल मोड़ तक ही जा सकेंगे। रातू रोड से कांके डैम की ओर जाने वाले वाहन सवार राम मंदिर चौक तक ही जा सकेंगे। कांके और बोड़ेया से कांके डैम की ओर जाने वाले वाहन सवार चांदनी चौक तक ही जा सकेंगे।

मालवाहक वाहनों की नो इंट्री: छठ पर्व में घाट से तक पहुंचने वाले व्रतियों को किसी प्रकार परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि सोमवार की सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक और मंगलवार की अहले सुबह 2 बजे से 10 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। यह मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान इनपर कड़ी नजर रखेंगे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.