Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी
झारखंड

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

avnpostBy avnpostNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची/ नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में झारखंड की भी मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दिखी. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित झारखंड के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप मनिका विधायक रामचन्द्र सिह क्षेत्र के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए. कांग्रेस ने झारखंड से करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने का दावा किया था. पार्टी के अनुसार, अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बस, ट्रेन और निजी वाहनों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. रांची से 13 बसों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रवाना किया गया था. पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए चल रहे अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया.रैली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर पर पात्र मतदाताओं के नाम हटाये जाने का मुद्दा उठाया. कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया के जरिये बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जा रहे हैं. पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि झारखंड से हजारों नेता और कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे. उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.