नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। इसी अवधि में स्नातक सीटें 51,000 से बढ़कर 1,29,000 और स्नातकोत्तर सीटें 31,000 से बढ़कर 78,000 तक पहुंच गई हैं। अगले पांच वर्षों में 75,000 अतिरिक्त सीटें जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।…
Author: avnpost
काेटा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर भारतीय रेलवे ने एक अभिनव पहल की है। यात्रियों को त्योहार की भावना से जोड़ने और यात्रा को और भी सुखद बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीतों का प्रसारण प्रारंभ किया है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर गूंज रहे “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव” और “काँच ही बाँस के बहंगिया” जैसे गीत उन्हें अपने घर और आस्था से जुड़ने का एहसास करा रहे हैं। कोटा मंडल ने भी इस सांस्कृतिक पहल को अपनाते हुए यात्रियों…
अमरावती। चक्रवात मोन्था धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रहा है और धीरे-धीरे एक दबाव क्षेत्र में मज़बूत होता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि यह कल तक एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल जाएगा। ऐसे में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएमडी के अनुसार इसके प्रभाव से 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवाएं चलेंगी। यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। यह वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर से 420 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम से 990 किलोमीटर…
पूर्वी सिंहभूम। सोनारी-कदमा लिंक रोड पर शनिवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब एक पुलिस वाहन(कार) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टहल रहे लोगों और खड़ी गाड़ियों से जा टकराया। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह लोग फुटपाथ पर टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रही पुलिस की कार अचानक संतुलन खो बैठी और फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दौरान स्थानीय संगीता कुमारी और उनके पति गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे…
पश्चिमी सिंहभूम। जिला स्थित सोनुवा प्रखंड के गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत पुनीपदा गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने हो समाज के प्राकृतिक आस्था स्थल देशाऊली में गैर आदिवासियों के कथित धार्मिक अतिक्रमण और छेड़छाड़ के विरोध में आक्रोश बैठक आयोजित की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ गैर आदिवासी समुदाय के लोग, विशेष रूप से कुम्हार और प्रधान समाज के सदस्य, देशाऊली स्थल के वृक्षों पर लाल और पीले रंग के कपड़े बांध रहे हैं और वहां सूता लपेटकर धार्मिक प्रतीक स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा शाम के समय असामाजिक तत्व देशाऊली परिसर को शराब और बीड़ी-सिगरेट सेवन का अड्डा…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन इलाके में तलाकशुदा पति ने अपनी पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह मामला शुक्रवा की है, लेकिन पीड़िता ने इस संबंध में शनिवार को बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 अक्टूबर की है, जब डॉ. पूर्णिमा विजया गार्डेन स्थित अपने प्लॉट की गड्ढे वाली जमीन को भरवाने का कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान उनका पूर्व पति डॉ. विकास सिंह देव वहां पहुंचे और विवाद करने लगे।…
रांची: जमीयत उलेमा रांची ज़िला की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 25 अक्टूबर 2025 को सुरसा मुडमा में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जमीयत उलेमा झारखंड के अध्यक्ष हज़रत मौलाना अब्दुल कय्यूम कासमी ने की और संचालन हाफ़िज़ अब्दुल अज़ीज़ ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा झारखंड के अध्यक्ष ने कहा कि मकातिब के निजाम को मज़बूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर हर हफ़्ते मीटिंग, ज़िला स्तर पर महीने में एक बार और राज्य स्तर पर भी बैठक होनी चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुधार पर बात करते हुए कहा कि आप सभी जमीयत उलेमा से जुड़े हुए हैं।…
Ranchi: जनता दरबार में *चास प्रखंड के सिवनडीह* निवासी पहुंचें *दिव्यांग प्रभुनाथ ठाकुर* का आवेदन *उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* के समक्ष प्रस्तुत किया। *उपायुक्त* ने मामले में *सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष* को त्वरित कार्रवाई करते हुए *महज एक घंटे के भीतर उनका दिव्यांग पेंशन स्वीकृत* कर दिया गया। लाभ मिलने पर श्री ठाकुर ने *उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार* व्यक्त किया। *कुल 37 मामलों की हुई सुनवाई* कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों के *कुल 37 मामलों की सुनवाई* की गई। इनमें से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन…
रांची। झारखंड के नगर विकास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को राजधानी रांची के विभिन्न तालाबों एवं छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छठ महापर्व के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पंजाब सरकार के दोनों मंत्रियों ने 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित…