Ranchi: जनता दरबार में *चास प्रखंड के सिवनडीह* निवासी पहुंचें *दिव्यांग प्रभुनाथ ठाकुर* का आवेदन *उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* के समक्ष प्रस्तुत किया। *उपायुक्त* ने मामले में *सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष* को त्वरित कार्रवाई करते हुए *महज एक घंटे के भीतर उनका दिव्यांग पेंशन स्वीकृत* कर दिया गया। लाभ मिलने पर श्री ठाकुर ने *उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार* व्यक्त किया।
*कुल 37 मामलों की हुई सुनवाई*
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों के *कुल 37 मामलों की सुनवाई* की गई। इनमें से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। *उपायुक्त* ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष मामलों का *निष्पादन एक पखवाड़े के भीतर हर हाल में सुनिश्चित* करें।
मौके पर *डीपीएलआर श्रीमती मेनका, डीपीआरओ मो. सफीक आलम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि* उपस्थित थे।
*प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार*
*उपायुक्त* के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में संबंधित *प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी* द्वारा किया गया। स्थानीय स्तर पर *निष्पादित होने वाले मामलों का निष्पादन* मौके पर किया गया।
