काठमांडू। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) ने अपने अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पासपोर्ट निलंबन और आंतरिक यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की है। पार्टी महासचिव शंकर पोखरेल ने गुरुवार को एक बयान में ओली का पासपोर्ट निलंबित करने और उनके काठमांडू से बाहर यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध की आलोचना की। उन्होंने सरकार से ‘पर्याप्त सबूतों के बिना’ उठाए गए कदम को वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर गैर-जिम्मेदाराना तरीके से तत्कालीन प्रधानमंत्री का पासपोर्ट बगैर किसी आधार के निलंबित करने का आरोप लगाया है। पोखरेल ने इस तरह की अनुचित…
Author: avnpost
काराकास। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ऐलान किया है कि उनके देश के पास रूस निर्मित 5,000 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें हैं, जिससे वह किसी भी अमेरिकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। बुधवार काे एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मादुरो ने यह दावा किया। उल्लेखनीय है कि मादुराें का यह बयान उस समय आया है जबकि अमेरिकी सेनाएं वेनेजुएला में नावाें पर कथित ताैर पर मादक पदार्थ की तस्करी का संदेह बताकर बमबारी करती रहती हैं। मादुरो ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि हमारे पास…
पेशावर। पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफ़ग़ानिस्तान में विद्राेहियाें की मौजूदगी के ख़िलाफ़ प्रभावी कदम उठाए हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने यह टिप्पणी स्वाबी स्थित ‘गुलाम इशाक खान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के दौरे में अपने संबाेधन में की। इस दाैरान उन्होंने पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हाल के सीमा संघर्षों, सुरक्षा स्थिति और सोशल मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा की। उन्हाेंने कहा, “हमने अफगानिस्तान में विद्राेहियाें की माैजूदगी के खिलाफ काफी कड़े कदम उठाए हैं।” चाैधरी ने ज़ोर देकर कहा कि पाकिस्तान की सेना किसी भी प्रकार…
नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मोंडो डुप्लांटिस के नवीनतम विश्व पोल वॉल्ट रिकॉर्ड और तीन विश्व अंडर-20 रिकॉर्ड्स को आधिकारिक मान्यता दे दी है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने टोक्यो में हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 6.30 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 12 अगस्त 2025 को बुडापेस्ट में बनाए गए 6.29 मीटर के रिकॉर्ड में एक सेंटीमीटर का इज़ाफ़ा किया। यह उनके करियर का 14वां विश्व रिकॉर्ड और लगातार तीसरा विश्व चैंपियनशिप खिताब है। डुप्लांटिस ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के हवाले से कहा, “यह मेरी…
रावलपिंडी। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में आठ विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। स्पिन जोड़ी केशव महाराज और साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मेज़बानों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। महाराज ने मैच में कुल 9 विकेट (9/136) जबकि हार्मर ने 8 विकेट (8/125) हासिल किए। छोटे लक्ष्य 68 रन का पीछा करते हुए एडन मार्करम और रयान रिकेलटन ने आसान जीत दिलाई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 333 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे और 71…
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइज़ी पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बुधवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच सैराज बहुतुले को आगामी सीज़न के लिए टीम का नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। बहुतुले ने सुनील जोशी की जगह ली है, जो 2023 से 2025 तक इस भूमिका में रहे। सैराज बहुतुले घरेलू क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें एक बेहद सम्मानित क्रिकेट कोच के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने इससे पहले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीमों के साथ कोचिंग की है, साथ ही राजस्थान रॉयल्स (आईपीएल फ्रेंचाइज़ी)…
पेरिस। भारत को अंतरराष्ट्रीय खेलों में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को कन्वेंशन के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप10) के ब्यूरो में एशिया-प्रशांत क्षेत्र (ग्रुप IV) के लिए उपाध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया है। यह बैठक 20 से 22 अक्टूबर 2025 तक पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित हुई। इस वर्ष सम्मेलन ने इस कन्वेंशन की 20वीं वर्षगांठ का भी उत्सव मनाया गया, जो खेलों में निष्पक्षता और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय साधन है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में खेल सचिव हरि रंजन राव और राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक अनंत कुमार शामिल थे।…
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की दम पर भारत को गुरुवार को दूसरे वनडे मैच में दो विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। मैट शॉर्ट ने अपने बिग बैश के घरेलू मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की पारी खेली, जबकि कूपर कॉनॉली (61 नाबाद) ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया और टीम को जीत तक पहुंचाया। मिचेल ओवेन ने भी 36 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर लक्ष्य को आसान बनाया। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 264…
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को राजस्थान के कोटपुतली जिले के शाहजहांपुर में आयोजित 43वें श्री युक्त बाबा भगत स्मृति ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज ने साई कुरुक्षेत्र को कड़े संघर्ष में 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम को ₹51,000 की इनामी राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता साई कुरुक्षेत्र को ₹25,000 मिले। श्याम लाल कॉलेज की ओर से सतीश और प्रत्यूष सिंह जग्गी ने एक-एक गोल दागा, वहीं साई कुरुक्षेत्र की तरफ से सहजप्रीत ने एकमात्र गोल किया। इस प्रतिष्ठित…
पूर्वी चंपारण।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई)द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) से सम्बद्ध रक्सौल निवासी अक्षरा गुप्ता को बिहार अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया हैं। बिहार की टीम 23 अक्टूबर को पटना से औरंगाबाद(महाराष्ट्र) के लिए रवाना होगी। बिहार की टीम का पहला मुकाबला 26 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश से होगा।वही 27,29 और 31 अक्टूबर एवं 2 नवंबर को बिहार टीम के सामने क्रमशः पुडुचेरी,पंजाब, उत्तराखंड व तामिलनाडु की टीम होगी। इसीडीसीए सचिव रवि राज ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) ने अक्षरा गुप्ता के नेतृत्व क्षमता व प्रतिभा पर विश्वास करते हुए टीम…