Author: avnpost

रांची। भाकपा माले ने पार्टी नेता बुधुवा उरांव की पुण्य तिथि पर बुधवार को बुढमू में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्टी के कार्यर्ताओं ने झारखंड में संशोधित पेसा कानून लागू करने, नक्सल के नाम पर आदिवासियों पर दमन बंद करने, राशन-रोजगार-वनपट्टा की गारंटी देने और जंगल-जमीन-लोकतंत्र की रक्षा करने सहित अन्या मांगों को लेकर मार्च निकाला। सभा में पार्टी के जिला सचिव जगमोहन महतो ने बुधुवा उरांव वर्ष 1988 में भाकपा माले में शामिल हुए थे और जीवनपर्यंत जंगल-जमीन-रोजगार और भाजपा के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया। उन्हों ने कहा कि आज बुधुवा उरांव हमारे बीच…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की और उन्हें चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खेल मंत्री और उनके साथ मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से उन्हें अवगत कराया। यह चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं, तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रदद कर दिया गया। संवीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं, उनमें प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। भाजपा से बाबूलाल सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से सोमेश चंद्र सोरेन के बीच मुख्य मुकाबला…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय तिथिनुसार बुधवार काे व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे। दीपावली के लिए आयोजित होने वाले समारोह के लिए उन्होंने कुछ प्रमुख भारतवंशियों को निमंत्रित किया है। मीडिया खबराें के मुताबिक यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार बुधवार काे दोपहर 4 बजे आरंभ होगा जिसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य, राजनयिक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले ट्रंप ने सभी अमेरिकियों को दीपावली की बधाई देते हुए इसे “अंधकार पर प्रकाश की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय” का प्रतीक बताया। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर जारी उनके संदेश के अनुसार, “आज, मैं दीपावली मना रहे हर…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कराची सहित अन्य शहरों में दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई गई और यहां के नेताओं ने दुनिया भर में रह रहे हिंदुओं को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को अपने संदेश में कहा, “दिवाली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व सभी को आशा, सकारात्मकता और एकता की याद दिलाता है।” प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, “जैसे दिवाली की रोशनी से घर और दिल जगमगा रहे हैं, वैसे ही यह त्योहार…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद रिज़वान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है और तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त किया है। यह घोषणा रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद की गई। इस मैच में रिज़वान (33) और अफरीदी (25) दोनों ही खेल रहे हैं। पीसीबी की ओर से जारी बयान में रिज़वान का नाम तक नहीं लिया गया और उनके हटाए जाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई। बोर्ड ने सिर्फ इतना कहा कि यह…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से उबरने के बाद एक बार फिर मैदान पर लौट रहे हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की शृंखला के लिए भारत ‘ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह मुकाबले 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। पंत जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पैर की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए थे। अब उनके पूरी तरह फिट होने के बाद यह सीरीज उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का प्रतीक…

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान एलिसा हीली बुधवार (22 अक्टूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप 2025 के लीग मैच में पिंडली (कॉल्फ) की चोट के कारण नहीं खेलेंगी। हीली को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान हल्की पिंडली में खिंचाव आया था। वह भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारियां खेल चुकी हैं, और ऐसे में उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है। टीम प्रबंधन ने बताया कि हीली की चोट पर मेडिकल टीम लगातार नजर रखेगी। उनकी उपलब्धता पर निर्णय 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका…

Read More

मोहाली। पंजाब एफसी ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर समीर ज़ेल्ज़कोविक के साथ करार किया है। 28 वर्षीय डिफेंडर ज़ेल्ज़कोविक टीम से फ्री ट्रांसफर पर एक साल के अनुबंध के तहत जुड़े हैं। वे 25 अक्टूबर से गोवा में शुरू होने वाले एआईएफएफ सुपर कप 2025 में टीम का हिस्सा होंगे। ज़ेल्ज़कोविक पिछले सीज़न सर्बिया के क्लब रादनिकी 1923 के लिए खेले थे और 2025-26 यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग क्वालिफायर में भाग ले चुके हैं। वे सेंटर बैक और डिफेंसिव मिडफील्डर दोनों पोज़िशनों पर खेलने में सक्षम हैं। उन्हें 2020-21 यूईएफए नेशंस लीग में इटली और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैचों…

Read More

रांची। रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-01 परिसर स्थित परेड मैदान में मंगलवार को देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के बलिदानियों के सम्मान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, महानिदेशक (डीजी) प्रशांत सिंह, नहानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुरेंद्र कुमार झा, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बलिदान जवानों की याद में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड के आरक्षी सुनिल…

Read More