Author: avnpost

प्रयागराज। कायस्थ पाठशाला क्लब ने कालिदास क्लब को 161 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में वामहस्त स्पिनर आदित्य यादव की अचूक गेंदबाजी (8-1-27-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। केपी कॉलेज मैदान पर गुरूवार को खेले गए मैच में कायस्थ पाठशाला क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन (मयंक दुबे 51, तेजस मिश्र 37, हर्षित नारायण तिवारी 36, देवांश पाठक 26, विश्वास सक्सेना 23, अभिनव तिवारी 19, विवान राज 2/24, सिद्धार्थ वर्मा 2/34, विशेष आनंद 2/35) बनाए। जवाब में कालिदास क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में…

Read More

रांची: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रांची और रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों की ओर से गुरुवार 24 अक्टूबर को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सुबह 6.30 बजे अलबर्ट एक्का चौक से लेकर जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पोलियोरोधी दवा के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद क्लब की टीमें शहर के स्लम इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस अभियान में 100 से अधिक सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी डीजीएन मुकेश तनेजा और रोटरी क्लब ऑफ रांची के…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में गुरुवार की सुबह से बादल छाया रहा। वहीं शनिवार को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर को पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री और सबसे कम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 33.4, बोकारो…

Read More

रांची। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार निगम सभागार में इनफोर्समेंट टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने फील्ड में हो रही दिक्कतों की जानकारी ली और चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रशासक ने शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए। प्रशासक ने कहा कि शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं। सुशांत गौरव ने कहा कि सड़क या खुले स्थानों पर कचरा या निर्माण मलबा…

Read More

रांची। राजद के झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कैलाश यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री पद के लिए वीआईपी के मुकेश सहनी को घोषित करने पर बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्‍व में युवा सरकार बनेगी जो नए बिहार का सपना सच करेगी। यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों युवा चेहरे हैं। बिहार की जनता महागठबंधन को वोट देकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा एनडीए सरकार को उखाड़…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को भाईदूज और चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी को चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान चित्रगुप्त की कृपा से सभी के जीवन में सद्बुद्धि, न्यायप्रियता और ज्ञान का प्रकाश सदैव बना रहे, यही मंगलकामना है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। यह पर्व सत्य, न्याय और…

Read More

रांची। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से पिछले दिनों प्रबंधन द्वारा किए गए दो महीने के शॉर्ट टेंडर का मामला बैठक का प्रमुख विषय रहा, जिसके तहत काम तो कर्मचारियों से लिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तीव्र असंतोष प्रकट किया और इसे कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय बताया। बैठक में यह भी बताया…

Read More

मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बढ़ाइक ने केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन ओरमांझी:प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती और उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे गलत बिजली बिलों के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ओरमांझी पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष दीपक बढ़ाइक को बुलाकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। ग्रामीण प्रीति देवी ने बताया कि उनके घर पर 50,000 का गलत बिजली बिल भेजा गया है, जबकि सुनील महतो को 5,000 का बिल थमाया…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 अक्टूबर से चार दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की आशंका है इनमें दक्षिणी जिले ( पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) और इसके निकटवर्ती मध्य भाग शामिल हैं। इसके बाद 25 से लेकर 27 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि झारखंड के ऊपर किसी भी प्रकार का निम्न…

Read More

रांची। महापर्व छठ के पावन अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, जो आपातकाल को छोड़कर सभी वाहनों पर लागू होगी। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंदयातायात एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से रात के 11 बजे तक और 28 अक्टूबर की सुबह दो बजे से दिन के…

Read More