रांची: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रांची और रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों की ओर से शुक्रवार 24 अक्टूबर को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सुबह 6.30 बजे अलबर्ट एक्का चौक से लेकर जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पोलियोरोधी दवा के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद क्लब की टीमें शहर के स्लम इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस अभियान में 100 से अधिक सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी डीजीएन मुकेश तनेजा और रोटरी क्लब ऑफ रांची के…
Author: avnpost
रांची: रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मदीना ट्रेवल्स के द्वारा 50 जायरीन उमरा पर रवाना हुए। हजरत मौलाना जौहर मजाहिरी ने देश, राज्य की खुशहाली अमन व सलामती भाईचारगी कि दुआ के साथ जत्था रवाना हुआ। सभी जायरीन ने कहा कि मौलाना इलियास, मौलाना जौहर और उनकी टीम जो वादा करती है उसे पूरा करती है। मदीना ट्रेवल्स का सर्विस सबसे अच्छा होता है। जायरीन ने कहा मौलाना जौहर की सर्विस रिकॉर्ड अच्छी है और उम्मीद है की जियारत में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होंगी। झारखंड, बिहार, ओड़िशा, असम, पश्चिम बंगाल का सबसे विश्वसनीय मदीना ट्रेवल्स चल रहा…
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की द्विवार्षिक कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये भारत ने संदेश दिया कि हम हर चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने इस ऑपरेशन को भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और क्षमता का प्रतीक बताते हुए पाकिस्तान को बंदरगाह या उसके तट तक ही सीमित रखने के लिए भारतीय नौसेना की भूमिका को सराहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया ने इस ऑपरेशन के दौरान नौसेना की परिचालन तत्परता, पेशेवर क्षमता और ताकत देखी। वर्तमान युद्ध को तकनीक और खुफिया…
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए रेल के जरिये लाखों लोगों की आवाजाही के बीच भारतीय रेलवे ने भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए कई कदम उठाए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एकदिन पहले स्वयं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया और गुरुवार को उन्होंने भीड़ नियंत्रण को लेकर 24 घंटे निगरानी के लिए बनाए गए एआई प्रबंधित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। रेलवे भवन में आज मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यातायात पैटर्न ेके विस्तृत अध्ययन और यात्रियों की बढ़ती संख्या का विश्लेषण कर इसके सुचारू प्रबंधन…
पटना। बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी दूसरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जन-जन का यह उमंग व उत्साह भाजपा और राजग के लिए प्रदेशवासियों के अनन्य प्रेम और समर्थन का प्रतिबिंब है। जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है। राजद ने पूरे 20 साल जंगलराज चलाया है तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने बिहारवासियों का हमेशा से अपमान किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि लालू और तेजस्वी यादव अपने कुशासनकाल के बारे में एक शब्द तक नहीं बोलते।…
नई दिल्ली। दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने वासुदेव घाट का निरीक्षण किया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए कि पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। सरकार के मुताबिक दिल्ली में इस वर्ष 1300 से अधिक घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यमुना किनारे किए जा रहे इंतजाम इस बार अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्तर के हैं। दिल्ली में पहली बार इतना व्यापक आयोजन छठ पर्व पर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान…
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी से उनकी क्षेत्रीय क्षमताओं का उपयोग करते हुए देश में एक सशक्त बायो-इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार किया जाना चाहिए। भारत का जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र अब राष्ट्रीय विकास का एक प्रमुख स्तंभ बन चुका है, जो स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और औद्योगिक नवाचार के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। डॉ. सिंह ने शुक्रवार को जैव प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न परियोजनाओं और नई पहलों की प्रगति की समीक्षा की। इनमें बायोफाउंड्रीज़, क्षेत्रीय नवाचार केंद्रों…
ढाका, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्र विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध हुए अपराधों से संबंधित मामले में 13 नवंबर को फैसला सुनाएगा। इस मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल सहित तीन लोग आरोपित हैं। न्यायाधिकरण में आज मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम और अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमां ने अंतिम दलीलें पेश कीं। अभियुक्तों का प्रतिनिधित्व वकील मोहम्मद अमीर हुसैन ने किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 फैसला सुनाने की तारीख 13 नवंबर मुकर्रर की। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार शेख हसीना और असदुज्जमां…
काठमांडू। माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ ने युवाओं की ओर से की गई निर्वाचन प्रणाली जैसे विषयों पर संविधान संशोधन की मांग का समर्थन करने की घोषणा की है। प्रचंड ने कहा कि समय पर संसदीय चुनाव सुनिश्चित करने और युवाओं की मांगों को पूरा करने के लिए संविधान संशोधन करके देश को निर्वाचन की तरफ आगे बढ़ाना चाहिए। पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रचंड ने कहा कि देश वर्तमान में एक जटिल राजनीतिक स्थिति का सामना कर रहा है, जिसका समाधान समय पर चुनाव संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तब तक नहीं हो…
तेहरान। पश्चिमी देशाें के प्रतिबंधाें के बावजूद ईरान ने घाेषणा की है कि वह अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ‘तीन’ नए घरेलू उपग्रहों को अगले साल एक साथ प्रक्षेपित करेगा। ये उपग्रह, ‘कोसार’, ‘जफर’ और ‘पाया’ देश के वैज्ञानिकों द्वारा ही विकसित किए गए हैं। ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी (आईएसए) के प्रमुख हसन सलारिह ने हाल में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि इन उपग्रहाें का प्रक्षेपण ईरानी कैलेंडर वर्ष के आखिर में यानि अगले साल 20 मार्च से पहले होंगे। इसमें कोसार उपग्रह देश की दूरसंचार और ब्रॉडबैंड सेवाओं को मजबूत करेगा जबकि जफर और पाया पृथ्वी अवलोकन…