रांची। रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से कुल 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि…
Author: avnpost
रांची। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जालान टिम्बर, लेक रोड रांची की ओर से शनिवार को आम की लकड़ी का निशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही छठ व्रतधारियों के लिए रविवार को नि:शुल्क दूध का भी वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जालान टिम्बर के मालिक रतन जालान ने कहा कि 50 वर्षों से यह परंपरा चलती आ रही है। जालान टिम्बर छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए यह कार्य करता है। जालान ने कहा कि श्रद्धा और आस्था के बिना कोई भी भक्ति व्यर्थ है और छठ महापर्व में इस तरह का कार्य करके मन को…
रांची। नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में व्रतियों ने शुद्ध रूप से नहा-धोकर नेम और निष्ठा का पर्व छठ की शुरूआत की। सुबह से ही व्रति नहाय खाय की तैयारियों में जुटे रहे और स्नान कर घर की शुद्धि कर अरवा चावल, कददू की सब्जी और चने की दाल का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य को नमस्कार कर ग्रहण किया और प्रसाद स्वरूप इसे प्रियजनों को खिलाया। कई व्रती गेहूं सुखाते हुए भी देखी गईं। 26 अक्टूबर (रविवार) को खरना पर व्रती खीर का भोग अर्पित…
रांची। सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से प्रभात फेरी के दूसरे दिन शनिवार काे भक्तिभाव से बीता। इस दौरान सूर्य की किरणों के निकलने से पहले ही श्रद्धालु, श्रद्धापूर्वक सिर को रूमाल और दुप्पटे से ढककर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और बडी संख्या में सत्संग सभा की फेरी में शामिल हुए। प्रभात फेरी का सभी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की, जबकि मनीष मिढ़ा ने…
रांची: गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित तिर्रा केमता टोली में छोटानागपुर तेली समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी छात्र संघ गुमला के नेता अशोक भगत द्वारा तेली समाज के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान का सर्वसम्मति से विरोध किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए उदासन नाग ने कहा कि झारखंड के प्रत्येक नागरिक को भारत के संविधान के तहत अपने अधिकारों की मांग करने का अधिकार है। तेली समाज वर्षों से अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किए जाने की शांतिपूर्ण मांग कर रहा है। उन्होंने कहा…
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघर के भारी पानी संयंत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का रिसाव होने से पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। पांचों व्यक्ति को परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के दाैरान दो कर्मचारियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को हाइड्रोजन सल्फाइड जनरेशन प्लांट में शटडाउन से पहले एक टैंक खाली किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो जाने से संयंत्र सुपरवाइजर रामजीराम, ठेकेदार कर्मचारी धर्मेंद्र लुहार, मधुसूदन व सुनील कुमार सहित पांच कर्मचारी…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों महिला खिलाड़ी खजराना थाना क्षेत्र में होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं, तभी बाइक सवार मनचले ने न सिर्फ छेड़ा बल्कि उन्हें गलत तरीके से छुआ भी। घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पांच थानों की टीम बनाकर आरोपित की तलाश शुरू…
मुंबई। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बेहतरीन टाइमिंग और अद्भुत हास्य से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को दोपहर करीब ढ़ाई बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके चले जाने की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सतीश शाह का ज़िक्र होते ही दर्शकों की आंखों के सामने सबसे पहले उभर आता है ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ का वह चतुर, हाजिरजवाब और बेहद मजाकिया किरदार इंद्रवदन साराभाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी थी…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में संगठन, सरकार और विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का भारी पड़ना बताया। साथ में यह भी कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। विपक्ष की जातिवादी, परिवारवादी, हिन्दू विरोधी, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के बारे में जनता समझ गयी है। भाजपा ने भी समीक्षा कर आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार की है और बिहार विधान सभा चुनावों में भी भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की प्रचंड बहुमत…
पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में खगड़िया के बाद मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नौवागढ़ी में जनसभा को सम्बोधित किया और राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने पूर्व की गैर भाजपा सरकारों पर निशाना भी साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार ने काफी काम किया। इसका लाभ बिहार के किसानों को भी मिला। इससे फसलों के उत्पादन में बिहार का पूरे देश में स्थान बना। इसे आगे भी कायम रखना है, तो फिर से राजग का डबल इंजन सरकार बनाना पड़ेगा,…