Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,पांच आरोपित गिरफ्तार
झारखंड

रांची पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,पांच आरोपित गिरफ्तार

avnpostBy avnpostOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से कुल 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है।
रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि जगरनाथपुर थाना एवं धुर्वा थाना अन्तर्गत सप्ताहिक शहीद मैदान, सब्जी बाजार एवं शालीमार बाजार में लगातार हो रही बाइकचोरी की घटनाओं को गंभीरतापूर्वक लेते एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया और तैनात गुप्तचर से प्राप्त सूचना के आधार पर मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास से अपराध विरोधी जांच के दौरान संदिग्ध भरत बैठा को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ में आए आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह गिरफ्तारी के वक्त जिस बाइक का इस्तामाल कर रहा था, वह चोरी की है। वह शहर के शहीद मैदान सब्जी बाजार से 19 अक्टूबर इसकी चोरी की थी। आरोपित ने बताया कि विगत एक वर्ष में वह और उसके गिरोह से जुड़े सदस्य शाजिद अंसारी के जरिए साप्ताहिक बाजार बेड़ों, नगड़ी, शालीमार, शहीद मैदान से 100 (सौ) से अधिक बाइक की चोरी की गयी और कोयलरी क्षेत्र (मैक्लुस्कीगंज, खलारी, पिपरवाड़, बालूमाथ) में जाकर बेच दी गयी।
पलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपितों ने जिन लोगों को चारी की मोटरसाइकिल बेची है, पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपित भरत बैठा के खिलाफ पूर्व से रांची और लोहरदगा के अलग-अलग थानों में कुल नौ और साजिद के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नशामुक्त समाज से प्राप्त होगा विकसित भारत का लक्ष्य

July 29, 2026

थानों में साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP समेत अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

July 29, 2026

किडनी और यूरोलॉजी रोगों पर पारस एचइसी हॉस्पिटल का जागरूकता सेमिनार संपन्न

July 29, 2026

✤ अभी-अभी

नशामुक्त समाज से प्राप्त होगा विकसित भारत का लक्ष्य

July 29, 2026

थानों में साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP समेत अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

July 29, 2026

किडनी और यूरोलॉजी रोगों पर पारस एचइसी हॉस्पिटल का जागरूकता सेमिनार संपन्न

July 29, 2026

बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा व त्वरित न्याय पर जागरूक करना ही लक्ष्य: डालसा

July 29, 2026

बच्चों के लिए न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ और तनावमुक्त बनाना ही लक्ष्य: राजेश कुमार सिन्हा

July 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.