Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»मप्र के इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार
देश

मप्र के इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

avnpostBy avnpostOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

दोनों महिला खिलाड़ी खजराना थाना क्षेत्र में होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं, तभी बाइक सवार मनचले ने न सिर्फ छेड़ा बल्कि उन्हें गलत तरीके से छुआ भी। घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पांच थानों की टीम बनाकर आरोपित की तलाश शुरू की और आरोपित अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना बीते गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की है। ऑस्ट्रेलिया की दोनों महिला क्रिकेटर कैफे (द नेबरहुड) जा रही थीं। वे होटल से करीब 500 मीटर (खजराना रोड) ही पहुंची थीं कि सफेद शर्ट और काली कैप लगाए बाइक सवार उनका पीछा करने लगा। उसने तेजी से आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और तुरंत आस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। उन्होंने लाइव लोकेशन भेजकर मदद मांगी। संदेश मिलते ही डैनी सिमंस ने तुरंत टीएसएलओ दिपिन चक्रवर्ती और सुमति चंद्रा से संपर्क कर मदद के लिए कार रवाना कर दी।

इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से बात कर पुलिस अफसरों को फोन कर घटना बताई। एमआईजी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने घटना पर संज्ञान लेते हुए इंटेलीजेंस की खिंचाई की। इसके बाद पुलिस ने विजय नगर, एमआईजी, खजराना, परदेशीपुरा, कनाड़िया थाने की टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपित की पहचान हुई और शुक्रवार देर शाम पुलिस ने खजराना निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अकील पर पहले से भी आपराधिक केस दर्ज हैं। वह आजाद नगर में रह रहा था। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और जिला प्रशासन को भी दे दी है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने शनिवार को मामले में की गई कार्रवाई के बारे में बताया कि आस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी की ओर से शिकायत आई थी कि उनके दो खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार हुआ है। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना नाम हैं। इस मामले में केस दर्ज किया गया है और आरोपित को पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूल रूप से खजराना का है। आरोपित की उम्र करीब 30 साल है। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि हायर अथॉरिटी के साथ मीटिंग कर प्रोटोकॉल सेट किए गए थे। उसमें कहां कमी हुई है, उसका एग्जामिन किया जा रहा है।

घटना को लेकर प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह हमारे देश के सम्मान की बात है।

गौरतलब है कि एकदिवसीय महिला क्रिकेट विश्व कप का 26वां मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी और उसका सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम के साथ होगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.