Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा
देश

इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा

avnpostBy avnpostOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पटना। बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी दूसरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जन-जन का यह उमंग व उत्साह भाजपा और राजग के लिए प्रदेशवासियों के अनन्य प्रेम और समर्थन का प्रतिबिंब है।

जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है। राजद ने पूरे 20 साल जंगलराज चलाया है तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने बिहारवासियों का हमेशा से अपमान किया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि लालू और तेजस्वी यादव अपने कुशासनकाल के बारे में एक शब्द तक नहीं बोलते। दुर्भाग्य है कि अपने भ्रष्ट और अंधकार युग के लिए बिहार की जनता से उन्होंने माफी तक नहीं मांगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में बिहार सुख, चैन, शांति, अमन के साथ विकास की ओर बढ़ चला है। सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक बिहार में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। बिहार में जनता जनार्दन का उत्साह और समर्थन ये बता रहा है कि प्रदेश की जनता ने महागठबंधन के विनाश को सिरे से नकारकर एनडीए के विकास पर मुहर लगाने का मन बना लिया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) है जो बिहार को आगे बढ़ा रहा है और दूसरी तरफ आईएनडीआईए ब्लॉक है जो उसे विनाश की ओर ले जाना चाहता है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक परजीवी पार्टी है, जो अपने सहयोगी दलों को खत्म कर देती है।

तेजस्वी यादव के रोजगार देने के वादे पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे वादे उनकी पार्टी के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ घोटाले की याद दिलाते हैं। उन्होंने पूछा कि हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा करने वाली राजद बताए कि वेतन देने के लिए पैसा कहां से आएगा?

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त किया है।

उन्होंने कहा, “आज का बिहार विकास की राह पर है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है ।

नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के रेल बजट को दस गुना बढ़ाया है। “हाल ही में शुरू की गई 44 वंदे भारत ट्रेनों में से 26 सिर्फ बिहार के लिए हैं। इसके अलावा छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 12,000 कर दी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.