Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»आईआईसीएम श्रमिक संघ की बैठक में प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश, अजय राय ने कहा—कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
झारखंड

आईआईसीएम श्रमिक संघ की बैठक में प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश, अजय राय ने कहा—कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

avnpostBy avnpostOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से पिछले दिनों प्रबंधन द्वारा किए गए दो महीने के शॉर्ट टेंडर का मामला बैठक का प्रमुख विषय रहा, जिसके तहत काम तो कर्मचारियों से लिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तीव्र असंतोष प्रकट किया और इसे कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय बताया।
बैठक में यह भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आईआईसीएम प्रबंधन ने अब तक कर्मियों के रेगुलराइजेशन (स्थायीकरण) की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यह स्थिति न केवल न्यायिक आदेशों की अवहेलना है, बल्कि इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।
संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस अवसर पर कहा कि “आईआईसीएम प्रबंधन का रवैया पूरी तरह तुगलकशाही और मनमाना होता जा रहा है। रेगुलराइजेशन तो दूर, अभी तक कर्मचारियों को उनका कोल वेज (Coal Wage) तक नहीं दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि “संस्थान के कर्मियों ने हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया है, लेकिन प्रबंधन उनकी मेहनत और अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। अगर जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संघ व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।”
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि अगर जल्द ही बकाया भुगतान, कोल वेज और रेगुलराइजेशन की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, तो संघ इस मामले को उच्च स्तर तक ले जाएगा और आवश्यक होने पर श्रम विभाग एवं न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया जाएगा।
संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे तुरंत कर्मियों के हित में ठोस पहल करें, अन्यथा संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आईआईसीएम के श्रमिकों के हक की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाया जाएगा।
इस बैठक के माध्यम से आईआईसीएम श्रमिक संघ ने एक बार फिर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपने सदस्यों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है।
आज की बैठक में मनोज कुमार सिंह रमेश साहू ,इस्लाम खान ,वीर बहादुर सिंह ,आलोक झा,अक्षय बेहरा, प्रीत यादव,उत्तम कुमार ,मकदली कुजूर,राजेश तिर्की ,मदीना खातून,ज्योति खलखो,निर्मला किस्पोट्टा, शशि देवी,अनीता तिग्गा,अनुपमा साहू,पूनम तिर्की,राहिल कुजूर,लखी लिंडा,शिला बंडो सहित अन्य शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.